Latest News
एक ओर साय सरकार का ‘नारी वंदन’, दूसरी ओर कोरबा नगर निगम का ‘अपमान’: महिला दुकानदार को भीड़ ने घेरा , क्या यही है स्वच्छता जागरूकता अभियान कोरबा: मण्डी उप निरीक्षक भर्ती परीक्षा 26 अप्रैल को, 32 केंद्रों पर जुटेंगे 9790 परीक्षार्थी चूरू: बोलेरो और डंपर की भीषण भिड़ंत, आग के गोले में तब्दील हुए वाहन; तीन लोग जिंदा जले कोरबा: सरकारी जमीन को निजी बताकर खपाया जा रहा राखड़, पार्षद ने कलेक्टर से की कड़ी कार्रवाई की मांग : 🚨 अंबिकापुर में महाविनाश: पटाखों के धमाकों से दहला शहर, मुकेश प्लास्टिक गोदाम स्वाहा अग्निवीर भर्ती 2026: कोरबा के युवाओं के लिए खुशखबरी, अब मिलेगी निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़: स्पीकर ने मंगलवार को बुलाई बैठक, मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे

छत्तीसगढ़: स्पीकर ने मंगलवार को बुलाई बैठक, मुख्यमंत्री एवं दोनों उपमुख्यमंत्री रहेंगे

Share:

रायपुर छत्तीसगढ़ 15 सितंबर: छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। जानकारी के अनुसार यह बैठक 16 सितंबर मंगलवार को होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।

बैठक में क्या होगा चर्चा का विषय?

<>- नए विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों पर चर्चा होगी, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।

<>- विधानसभा की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पर भी चर्चा हो सकती है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा 30 सितंबर तक विधानसभा सचिवालय को हस्तांतरित करने की संभावना है।

<>- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा होगी, जिसमें उनके संबोधन के लिए नवा विधानसभा भवन में डोम तैयार किया जा रहा है।

<>- इसके अलावा, नवा रायपुर में आदिवासी संग्राहलय के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।

पीएम मोदी का दौरा

<>- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।

<>- वह नवंबर में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे

Leave a Comment