रायपुर छत्तीसगढ़ 15 सितंबर: छत्तीसगढ़ में नए विधानसभा भवन के लोकार्पण और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक होने जा रही है। यह बैठक मंगलवार को होगी, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और दोनों उपमुख्यमंत्री शामिल होंगे।
बैठक में क्या होगा चर्चा का विषय?
– नए विधानसभा भवन के लोकार्पण की तैयारियों पर चर्चा होगी, जिसका निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है।
– विधानसभा की शिफ्टिंग की प्रक्रिया पर भी चर्चा हो सकती है, जिसके लिए पीडब्ल्यूडी द्वारा 30 सितंबर तक विधानसभा सचिवालय को हस्तांतरित करने की संभावना है।
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा होगी, जिसमें उनके संबोधन के लिए नवा विधानसभा भवन में डोम तैयार किया जा रहा है।
– इसके अलावा, नवा रायपुर में आदिवासी संग्राहलय के उद्घाटन पर भी चर्चा होगी, जिसका निर्माण कार्य पूरा हो चुका है।
पीएम मोदी का दौरा
– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 अक्टूबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर आ रहे हैं।
– वह नवंबर में राज्य स्थापना दिवस के मौके पर नवा रायपुर स्थित नए विधानसभा भवन का लोकार्पण करेंगे।








