Latest News
बारनवापारा अभयारण्य में दंतैल हाथी का हमला, एक ग्रामीण की मौत; कई गांवों में हाई अलर्ट जारी उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने खुद ‘पीड़ित’ बनकर किया डायल-112 का औचक निरीक्षण, बेमेतरा हाईवे पर परखा रिस्पॉन्स टाइम ‘हम मिलें न मिलें, हम आपसे बहुत प्यार करते हैं…’ : जब अस्वस्थता के बीच उमड़ा प्रेमानंद महाराज का वात्सल्य, भक्तों की थमी सांसें और रो पड़े दिल ‘स्वच्छ भारत’ का अनोखा ‘बिजनेस मॉडल’: ससुर-जेठ ने बेच डाला बहू का सरकारी शौचालय, अब खुले में जाने की दे रहे धमकी! सावधान! गर्मी में कहीं नकली ORS घोल तो नहीं पी रहे आप? इस आसान तरीके से करें असली-नकली की पहचान, वरना किडनी-लीवर को होगा भारी नुकसान : 🚨 पेट्रोल-डीज़ल की कीमतों में फिर भारी आग:10 दिन में चौथी बार बढ़े दाम
Home » छत्तीसगढ़ » सांसद संतोष पांडे का कांग्रेस पर हमला: चमचागिरी संस्कृति पर उठाए सवाल

सांसद संतोष पांडे का कांग्रेस पर हमला: चमचागिरी संस्कृति पर उठाए सवाल

Share:

 

Politics of Chhattisgarh: राजनांदगांव सांसद और भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संतोष पांडे ने कांग्रेस पर करारा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में चमचागिरी की संस्कृति है, कांग्रेस नेताओं द्वारा भाजपा पर लगाए गए “चमचा संस्कृति” के आरोप पर मैं पूछना चाहता हूं दीपक बैज किसके चम्मच है? महंत किसके हैं? चौबे किसके हैं? काग्रेस की तो पूरी संस्कृति चमचागिरी की है,जबकि भाजपा कार्यकर्ता सेवक भाव से काम करते हैं। पांडे ने कहा कि पीएम मोदी खुद को चौकीदार और सेवक कहते हैं और वे सामान्य कार्यकर्ता के साथ बैठने में गुरेज नहीं करते।

आदिवासी समाज के अपमान पर कड़ी प्रतिक्रिया
पांडे ने बिलासपुर में एक आदिवासी नेता से माइक छीनने की घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह पूरे छत्तीसगढ़ और आदिवासी समाज का अपमान है। पांडे ने याद दिलाया कि भाजपा ने देश को पहली आदिवासी राष्ट्रपति और प्रदेश को आदिवासी मुख्यमंत्री दिया है। उन्होंने बिरसा मुंडा और वीर नारायण सिंह जैसे आदिवासी नायकों का उल्लेख किया।

नेपाल की स्थिति पर चिंता
पांडे ने नेपाल की राजनीतिक स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह केवल आंतरिक मामला नहीं है, बल्कि इसके पीछे अंतरराष्ट्रीय साजिश है। पांडे ने बांग्लादेश और श्रीलंका का उदाहरण दिया और कहा कि दुनिया की कुछ ताकतें छोटे देशों को स्थिर नहीं होने देना चाहतीं। उक्त बाते सांसद संतोष पांडे ने कोरबा प्रवास पर कहीं। श्री पांडे दस सितम्बर को कोरबा में सम्पन्न हुई मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में बैठक में शामिल होने पहुंचे थे।

Leave a Comment