Cabinet minister Devangan’s stature increased in Vishnudev Sai cabinet: Additional responsibility of Excise and Public Enterprises Department
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन का कद बढ़ाते हुए उन्हें आबकारी और सार्वजनिक उपक्रम विभाग की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी है। देवांगन वर्तमान में वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
वाणिज्य उद्योग एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन में बीते 19 महीने में नई औद्योगिक नीति लॉन्च की। नए रिफॉर्म के साथ सिंगल विंडो सिस्टम, 6 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव, डाटा सेंटर, सेमी कन्डक्टर प्लांट सहित 1700 छोटे बड़े प्लांट स्थापित हो चुके हैं।
उद्योग विभाग में एक नई जान डाली, उद्योगपतियों के साथ नियमित तौर पर संवाद स्थापित कर सभी विसंगतियों को दुर किया। पिछली सरकार में उद्योगों के सब्सिडी का रुके 600 करोड़ से ज्यादा की राशि का भुगतान किया गया। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर पहली बार अस्पताल सेक्टर को उद्योग का दर्जा दिया गया।
इतने सारे रिफार्म करने की वजह से आज विभाग की छवि प्रदेश के साथ साथ महानगरों में भी बहुत अच्छी बन गई है।
इसी तरह श्रम विभाग में डीबीटी के माध्यम से 600 करोड़ से अधिक की राशि श्रमवीरों को वितरण की जा चुकी है। बंद पड़ी दाल भात केंद्र, निशुल्क कोचिंग सहित कई बड़ी योजनाओं को पुनः प्रारम्भ किया गया।लखन लाल देवांगन के पास निम्नलिखित विभागों की जिम्मेदारी
>- वाणिज्य उद्योग विभाग
>- श्रम विभाग
>- आबकारी विभाग
>- सार्वजनिक उपक्रम विभाग
विष्णु देव साय का जीता भरोसा
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन को दो महत्वपूर्ण विभागों की दी गई अतिरिक्त जिम्मेदारी से पता चलता है कि उन्हें भाजपा के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का भरोसा प्राप्त है। देवांगन के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने औद्योगिक विकास और श्रमिकों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं ।








