KORBA:कोरबा में क्षत्रिय राठौर समाज द्वारा वीर दुर्गादास राठौर की 385वीं जयंती पर भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन सर्वमंगला पुल के पास वीर दुर्गादास राठौर तिराहा स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर संपन्न हुआ। समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने वीर दुर्गादास राठौर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
वीर दुर्गादास राठौर के जीवन पर प्रकाश
समाज के अध्यक्ष संतोष राठौर ने वीर दुर्गादास राठौर के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वह सहनशीलता, पराक्रम और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक थे। उन्होंने मारवाड़ राज्य की रक्षा हेतु अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। आज जो जोधपुर की पहचान है, वह उनके संघर्ष और बलिदान का ही परिणाम है। संतोष राठौर ने बताया कि बाल्यकाल से ही वीर दुर्गादास में अद्भुत साहस और नेतृत्व क्षमता थी। अपने जीवन के अंतिम पड़ाव में उन्होंने उज्जैन नगरी को कर्मभूमि बनाया।सामाजिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय
कार्यक्रम के दौरान समाज की एक सामाजिक पत्रिका के प्रकाशन का निर्णय भी लिया गया, जिसमें समाज के सदस्यों की जानकारी, मोबाइल नंबर, विवाह योग्य युवक-युवतियों की सूची तथा सामाजिक गतिविधियों को समाहित किया जाएगा। इसके लिए कार्यक्रम स्थल पर पंजीयन फार्म भी वितरित किए गए।कार्यक्रम में उत्साह और सामाजिक एकता
कार्यक्रम में सतीष राठौर, गजेन्द्र राठौर, परसराम राठौर, रामनारायण राठौर, अजय राठौर, रामायण राठौर, मनीष राठौर, ईश्वर प्रसाद, तोरण सिंह, कमलेश सिंह, माधो सिंह, जयनारायण, रामकुमार, श्रीमती दीपा राठौर, श्रीमती शिव कुमारी, श्रीमती पी एस राठौर, श्रीमती उर्वशी राठौर, कुलदीप सिंह, नरेन्द्र कुमार, दिनेश राठौर, मनमोहन, रवि राठौर, उत्तम राठौर, सुजीत कुमार राठौर सहित बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में उत्साह, गौरव और सामाजिक एकता की भावना देखने को मिली ।








