Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » छत्तीसगढ़ » विष्णुदेव साय मंत्री मंडल का विस्तार , गजेंद्र, खुशवंत, राजेश ने मंत्री पद की शपथ ली

विष्णुदेव साय मंत्री मंडल का विस्तार , गजेंद्र, खुशवंत, राजेश ने मंत्री पद की शपथ ली

Share:

 

रायपुर, 20 अगस्त। CM Sai Cabinet Expansion : छत्तीसगढ़ की राजनीति में आज एक महत्वपूर्ण अध्याय जुड़ गया, जब मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य मंत्रिमंडल का बहुप्रतीक्षित विस्तार हुआ। राज्यपाल की मौजूदगी में तीन नए मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। ये शपथ ग्रहण समारोह रायपुर स्थित राजभवन में आयोजित किया गया।

शपथ लेने वाले तीन नए मंत्री

  1. गजेंद्र यादव – विधायक, दुर्ग संभाग- शपथ के दौरान उन्होंने अपने नाम के साथ पिता का नाम जोड़कर शपथ ली, जो एक भावुक और पारंपरिक पहलू के रूप में देखा जा रहा है।
  2. गुरु खुशवंत साहब – विधायक, आरंग (रायपुर संभाग)- लोकप्रिय और सादा जीवन शैली के लिए पहचाने जाने वाले गुरु खुशवंत साहब ने उत्साही माहौल में शपथ ली।
  3. राजेश अग्रवाल – विधायक, अंबिकापुर (सरगुजा संभाग)- अंत में शपथ लेने वाले अग्रवाल राज्य के प्रमुख नेताओं में से एक माने जाते हैं।

विभागों का बंटवारा जल्द, कुछ मंत्रियों के विभागों में भी बदलाव

तीनों मंत्रियों को आज दोपहर बाद विभागों का आवंटन किया जाएगा। विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के पास फिलहाल जो अतिरिक्त विभाग हैं, वे भी आज बांटे जाएंगे। इसमें शिक्षा विभाग प्रमुख रूप से शामिल है।

संभावित विभागों को लेकर चर्चाएं

गजेंद्र यादव को शिक्षा, उच्च शिक्षा और तकनीकी शिक्षा विभाग मिलने की संभावना जताई जा रही है। गुरु खुशवंत साहब को धर्म, संस्कृति एवं पर्यटन विभाग की जिम्मेदारी दी जा सकती है। राजेश अग्रवाल को परिवहन और खनिज संसाधन विभाग मिलने की अटकलें हैं।

संतुलन साधने की कोशिश

इस विस्तार के जरिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने क्षेत्रीय और सामाजिक संतुलन बनाए रखने की कोशिश की है। तीनों नेता अलग-अलग संभागों से हैं, दुर्ग, रायपुर और सरगुजा, जिससे राज्य के भौगोलिक प्रतिनिधित्व को मजबूती मिली है।

latest news