Home » देश » वजह जानकर आँखें हो जाएंगी नम: सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद शव को बाइक पर बांधकर 80 किमी तक ले गया पति

वजह जानकर आँखें हो जाएंगी नम: सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद शव को बाइक पर बांधकर 80 किमी तक ले गया पति

Share:

 

 

[सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति वहीं पत्नी के शव को लेकर बैठ गया और रोने लगा. हाइवे में भीड़ तो जमा हुई लेकिन मदद के लिए किसी ने हाथ आगे नहीं बढ़ाया . न पुलिस, न एम्बुलेंस और न ही कोई राहगीर जो शख्स के साथ खड़ा होकर उसकी मदद कर सके। शख्स ने कई कोशिश की कि कोई मेडिकल सुविधा मिल जाए, एम्बुलेंस मिल जाए,जिससे उसे अस्पताल तक ले जाया सके.जब कोई मदद नहीं मिली तो अंत में उसने पत्नी के शव को बाइक पर बांध लिया और लेकर जाने लगा।]

महाराष्ट्र : नागपुर को जबलपुर से जोड़ने वाले हाईवे पर एक सड़क हादसे में पत्नी की मौत के बाद पति अमित यादव ने शव को बाइक पर बांधकर लगभग 80 किलोमीटर तक सफर किया। यह घटना रक्षाबंधन के दिन 9 अगस्त को नागपुर-जबलपुर नेशनल हाईवे पर हुई। अमित अपनी पत्नी ग्यारसी के साथ मध्य प्रदेश के करनपुर स्थित अपने गांव जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे ग्यारसी की मौके पर ही मौत हो गई।

*मदद की गुहार, लेकिन कोई नहीं रुका*

अमित ने राहगीरों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन किसी ने भी उसकी मदद नहीं की। मजबूरी में उसने अपनी पत्नी के शव को बाइक पर बांध लिया और अपने गांव की ओर रवाना हो गया। इस दौरान पुलिस की एक वैन ने पूरे वाकये को समझा और उसका पीछा कर रोका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और हादसे में मौत का केस दर्ज किया।

*पुलिस जांच में जुटी*

पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ट्रक चालक की तलाश की जा रही है, जिसने इस हादसे को अंजाम दिया। अमित और उसकी पत्नी ग्यारसी मूल रूप से मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के रहने वाले हैं और पिछले 10 साल से नागपुर के पास कोराडी इलाके में रह रहे थे ।

दुर्घटना के शिकार लोगों को मेडिकल सहायता के दावे

हाइवे पर दुर्घटना के शिकार लोगों को मेडिकल सहायता करने की तमाम व्यवस्थाओं के दावे किए जाते रहे हैं। लेकिन नागपुर में जो तस्वीर सामने आई है,वह बेहद दुखद हैं।

Leave a Comment