Blessing of Ganga or havoc of flood? Water entered the house of the inspector in Prayagraj, he said I am blessed by the arrival of Ganga Maayya, video of worship went viral
UP News: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में लगातार हो रही बारिश के कारण गंगा और यमुना नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बह रहा है, और पानी कई लोगों के घरों में घुस गया है । इस बीच, एक यूपी पुलिस में तैनात दारोगा चंद्रदीप निषाद के घर में गंगा का पानी घुसने का वीडियो वायरल हो रहा है। हालांकि दरोगा ने बाढ़ के पानी को गंगा मैया का आशीर्वाद समझा।
दरोगा की पूजा-अर्चना
दारागंज में रहने वाले दारोगा चंद्रदीप निषाद ने घर में गंगा का पानी घुसने पर आस्था दिखाई और फूल-दूध चढ़ाकर पूजा-अर्चना की और गंगा मैया का स्वागत किया। उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, जिसे 11 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। एक अन्य वीडियो में, दरोगा हाथ जोड़कर गंगा नदी को धन्यवाद दे रहे है और डुबकी लगा रहा है, जिसे 3 लाख 12 हजार लोगों ने देखा है।
दरोगा ने घर में पानी घुसने पर कहा
घर में गंगा का पानी घुसने पर दरोगा ने बकायदा पूजा अर्चना की और डुबकी लगाई। यहां तक की इसका वीडियो बना कर सोशल मीडिया में शेयर किया।
वीडियो में बकायदा दरोगा कहते हुए नजर आ रहे हैं ” जय हो मां गंगा ,आज मेरे घर में पूरी तरह से आगमन किया,आपका दर्शन करने के लिए देश की 66-68 करोड़ जनता दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। आज मेरे घर चल कर, मेरे घर आ कर मुझे आशीर्वाद देने का मुझे सौभाग्य मिला । घन्य हैं जय गंगा मैया की, जय गंगा मैया की कहते हुए उन्होंने डुबकी लगाई ।गंगा और यमुना का जलस्तर
प्रयागराज में गंगा और यमुना का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। यमुना का जलस्तर शुक्रवार सुबह आठ बजे के मुकाबले शनिवार सुबह आठ बजे 116 सेंटीमीटर बढ़कर 84.70 मीटर पर पहुंच गया, जो खतरे के निशान के करीब है। फाफामऊ में गंगा के जलस्तर में बीते 24 घंटे में 146 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी हुई है, जो 84.68 मीटर पर रिकॉर्ड किया गया।
लोगों की प्रतिक्रिया
दारोगा के इस कार्य को लेकर कुछ लोग सराहना कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग सवाल खड़े कर रहे हैं। हालांकि, दरोगा की पूजा-अर्चना और आस्था को देखकर यह स्पष्ट है कि गंगा नदी का महत्व और पवित्रता उनके लिए कितनी अधिक है ।








