Latest News
कृषि भवन की 100 साल पुरानी कदीमी मस्जिद को हटाना क्यों है जरूरी? केंद्र सरकार ने दिल्ली हाईकोर्ट में दिया जवाब दो बच्चों की शर्त पर सुप्रीम कोर्ट का ऐतिहासिक फैसला: कहा—’जनसंख्या नियंत्रण के नाम पर राजनीतिक अधिकारों से वंचित करना गलत’ कांकेर में पीडीएस व्यवस्था होगी सुदृढ़: 111 जर्जर और 26 भवनविहीन राशन दुकानों के कायाकल्प का प्रस्ताव तैयार छत्तीसगढ़ राज्योत्सव: कोरबा में स्वामित्व योजना के 200 हितग्राहियों को मिले अधिकार अभिलेख IMD Weather Alert: 13 राज्यों में भारी बारिश और 90 किमी/घंटा की रफ्तार से आंधी का अलर्ट, जानें आज के मौसम का हाल राहुल गांधी के ‘विदेशी मदद’ वाले बयान पर भड़की बीजेपी: ‘थर्ड क्लास झूठ बोलने वाले धोखेबाज’ करार, सी.आर. केशवन ने खड़े किए गंभीर सवाल
Home » कोरबा » सड़क के किनारे इंतजार कर रहे थे मदद की, खूनी रफ्तार की कार ने जिंदगी छीन ली..दो की दर्दनाक मौत

सड़क के किनारे इंतजार कर रहे थे मदद की, खूनी रफ्तार की कार ने जिंदगी छीन ली..दो की दर्दनाक मौत

Share:

They were waiting for help on the side of the road, a car going at a high speed took their lives…two died a painful death

कोरबा: कोरबा के बांगो थाना क्षेत्र के मोंरगा चौकी अंतर्गत नेशनल हाईवे-133 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया।

*हादसे का कारण*

हादसा 1 अगस्त की शाम लगभग 5 बजे हुआ, जब एक ट्रेलर का ब्रेकडाउन हो गया था और उसका चालक एवं साथी सड़क किनारे मिस्त्री के इंतजार में बैठे थे। इसी दौरान रायपुर से अम्बिकापुर की दिशा से जा रही तेज रफ्तार लाल रंग की कार ( CG 04 LG 7728 ) ने लापरवाहीपूर्वक वाहन को चलाते हुए उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गईं जबकि एक घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।

*मृतकों की पहचान*

>- कृष्ण मुरारी पांडेय (32 वर्ष, निवासी गढ़वा, झारखंड)

>- मो. उस्मान (42 वर्ष, निवासी प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश)

*घायल की जानकारी*

>- अमित पांडेय (43 वर्ष, निवासी गढ़वा, झारखंड) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

*कार्रवाई*

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपी की तलाश जारी है। घटना के बाद हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात प्रभावित हुआ। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल और निगरानी बढ़ाने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो ।