Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा जेल की दीवार फांद कर फरार हुए चार कैदी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद थे, सीसीटीवी में कैद, पुलिस अलर्ट, जिले भर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू

कोरबा जेल की दीवार फांद कर फरार हुए चार कैदी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद थे, सीसीटीवी में कैद, पुलिस अलर्ट, जिले भर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू

Share:

Four prisoners who escaped by jumping over the wall of Korba jail were jailed under POCSO Act, caught in CCTV, police alert, intensive search operation started across the district

ब्रेकिंग न्यूज/छत्तीसगढ़/कोरबा: कोरबा जिला जेल से शनिवार को चार विचाराधीन कैदी फरार हो गए। इन कैदियों ने जेल की 25 फीट ऊंची दीवार फांदकर भागने में सफलता हासिल की। फरार कैदियों की पहचान राजा कंवर, दयाराम सिदार, सरना सिंधू और चंद्रशेखर राठिया के रूप में हुई है। ये सभी आरोपी पॉक्सो एक्ट के तहत जेल में बंद थे।

*जेल प्रशासन पर उठ रहे सवाल*

जेल प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि कैदी इतनी ऊंची दीवार को इतनी आसानी से कैसे फांद गए। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त जेल परिसर की लाइटें बंद थीं, जिसका फायदा उठाकर कैदी फरार हो गए।

*पुलिस की तलाशी*

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए और जिलेभर में सघन सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया। शहर के मुख्य मार्गों, सीमावर्ती क्षेत्रों, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंडों पर नाकेबंदी कर दी गई है।

*फरार कैदियों की जानकारी*

>- राजा कंवर, उम्र 22 वर्ष, निवासी भुलसीडीह, कोरबा

>- दशरथ सिदार, उम्र 19 वर्ष, निवासी पोड़ीबहार

>- सरना सिंधू, उम्र 26 वर्ष, निवासी लालघाट मुहल्ला बालको

>- चंद्रशेखर राठिया, उम्र 20 वर्ष, निवासी कमतर, थाना कटघोरा

>- मामला थाना सिविल लाइन, रामपुर में अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 262 बीपीएस में पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।

– आरोपियों की तलाश जारी है।

▪️आगे की कार्रवाई:

• मामला थाना सिविल लाइन, रामपुर में अपराध क्रमांक 466/2025 धारा 262 बीपीएस में पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी गई है।
• आरोपियों की तलाश जारी है।
संपर्क जानकारी (सूचना देने हेतु):
• कंट्रोल रूम, कोरबा: 9479193399
• सिविल लाइन रामपुर प्रभारी: 9479280226
• अन्य संपर्क: 7693913611

Leave a Comment