Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: मौतों का आंकड़ा 23 पहुंचा, इलाज के दौरान तीन की मौत वेदांता पावर प्लांट हादसा: “यह दुर्घटना नहीं, सोची-समझी हत्या है!”—दीपक बैज और महंत का सरकार पर तीखा प्रहार .. दोषियों पर लगाई गई जमातनीं धारा सक्ती वेदांता पावर प्लांट त्रासदी: 2 सेकेंड का ‘बॉयलर विस्फोट’ और सिस्टम की वो चूक जिसने ली 21 जानें..कैसे फटा बॉयलर… कबड्डी विश्व कप विजेता: कोरबा की स्वर्णपरी संजू देवी को 50 लाख की प्रोत्साहन राशि, खेल मंत्री अरुण साव ने किया सम्मानित कोरबा से बिलासपुर तक जश्न: रविंद्र कुमार पाराशर के निर्वाचन से अधिवक्ताओं में खुशी की लहर सक्ती हादसा: वेदांता पावर प्लांट में बायलर फटने से भारी तबाही, कांग्रेस की जांच समिति ने उठाए सरकार पर सवाल
Home » छत्तीसगढ़ » कृषि केंद्र सहित अन्य दुकानों में कच्चे पक्के धन का लेन देन करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, दिनदहाड़े करीब 12 लाख लूट की घटना निकली फर्जी

कृषि केंद्र सहित अन्य दुकानों में कच्चे पक्के धन का लेन देन करने वाला पुलिस की गिरफ्त में, दिनदहाड़े करीब 12 लाख लूट की घटना निकली फर्जी

Share:

The person who was involved in the transaction of raw currency in Krishi Kendra and other shops is in police custody, the incident of robbery of about 12 lakhs in broad daylight turned out to be fake

जांजगीर चांपा :  जिले में एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां 1 अगस्त को दिनदहाड़े 11 लाख 79 हजार 800 रुपये की लूट की घटना फर्जी निकली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी दीपेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है, जो कि खुद लूट का शिकार होने का दावा करने वाला व्यक्ति था।

क्या था मामला?

दीपेश देवांगन ने बम्हनीडीह थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह अपने व्यवसायिक परिचित किरीत सिन्हा से रुपये लेकर यूनियन बैंक चांपा में जमा करने जा रहा था, तभी बाइक सवार तीन अज्ञात हमलावरों ने उससे रुपये और लैपटॉप लूट लिया। हालांकि, पुलिस की जांच में यह मामला फर्जी निकला।

पुलिस की जांच

पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, लेकिन वहां कोई साक्ष्य नहीं मिला। जब दीपेश देवांगन से पूछताछ की गई, तो उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपना अपराध कबूल कर लिया और बताया कि वह करीब 8 लाख रुपये के कर्ज में डूबा हुआ था, जिसे चुकाने के लिए उसने फर्जी लूट की योजना बनाई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी

पुलिस ने आरोपी दीपेश देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है और उसके कब्जे से पूरी रकम और लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ अमानत में खयानत और पुलिस को झूठी सूचना देने के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

आरोपी द्वारा बताया गया कि  वह वर्ष 2018 से एकाउंटिंग, हिसाब किताब, खरीदी बिक्री एवं हवाला से संबंधित कार्यों में संलिप्त है तथा मेडिकल,कपड़ा दुकान , छड़, सीमेंट, कृषि केंद्र दुकानों से कच्चे -पक्के रूप में धन का लेन-देन करता रहा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

पुलिस की अपील

जिला पुलिस जांजगीर -चांपा द्वारा आम नागरिकों से अपील की जाती है कि ऐसे झूठे मामलों से बचें एवं सत्य जानकारी ही पुलिस को दें। झूठी सूचना देने पर कड़ी वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

⏩ उपरोक्त कार्यवाही में  निरीक्षक सागर पाठक साइबर सेल प्रभारी, साइबर टीम सउनि विवेक सिंह, आर. सहबाज खान, प्रदीप दुबे, श्रीकांत सिंह रोहित कहरा थाना बम्हनीडीह से सउनि नीलमणि कुसुम का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Comment