Latest News
CBSE री-इवैल्यूएशन पोर्टल पर साइबर हमला: भारी दबाव के बावजूद बोर्ड ने संभाला सिस्टम, जानें पूरा मामला कोरबा: 46 साल बाद फिर बेदखली का दंश झेलने को मजबूर जरहाजेल के विस्थापित, किसान सभा ने दी सड़क पर उतरने की चेतावनी तमिलनाडु BJP में घमासान: क्या के. अन्नामलाई थामेंगे नया रास्ता? अमित शाह और शीर्ष नेतृत्व से दिल्ली में बड़ी बैठक 🚂 रायपुर और कोरबा के बीच चलने वाली “हसदेव एक्सप्रेस” अब रोजाना दौड़ेगी, दो अलग-अलग ट्रेन नंबरों के झंझट से मिली मुक्ति दिल दहला देने वाला हादसा: गोद में मासूम को लेकर ट्रेन के आगे कूदी मां, महिला की मौत, डेढ़ साल का बच्चा गंभीर NEET विवाद: जब कट्टर विरोधी दिग्विजय सिंह को हुआ पीएम मोदी पर ‘भरोसा’, कांग्रेस में मची खलबली!
Home » देश » CM योगी आदित्यनाथ बायोपिक: ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ , सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

CM योगी आदित्यनाथ बायोपिक:  ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ , सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से किया इंकार

Share:

CM Yogi Adityanath biopic: ‘Ajay: The Untold Story of a Yogi’, Censor Board refuses to give certificate

भारतीय सिनेमा में समय-समय पर बायोपिक फिल्में बनती आ रही हैं. ‘गांधी’, ‘पटेल’,’मणिकर्णिका’, ‘सम्राट पृथ्वीराज’ और ‘छावा’ समेत कई ऐसी फिल्में हैं, जो किसी बड़ी हस्ती और शख्सियत के बारे में बताती है. अब उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की बायोपिक बनी है. बायोपिक का नाम ‘अजेय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ है. हाल में इसका टीजर रिलीज हुआ है, जिसे खूब पसंद किया गया. फिल्म में योगी आदित्यनाथ का किरदार अनंत जोशी ने निभाया है.इस फिल्म  को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इंकार कर दिया हैं।

निर्माताओं ने हाई कोर्ट का रुख किया

योगी आदित्यनाथ की बायोपिक ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ को सेंसर बोर्ड ने सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है। इस फिल्म के निर्माताओं ने बॉम्बे हाई कोर्ट का रुख किया है। कोर्ट ने सेंसर बोर्ड को दो कार्य दिवस के अंदर फिल्म पर फैसला लेने का आदेश दिया है।

फिल्म की कहानी

फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ योगी आदित्यनाथ के जीवन पर आधारित है, जिसमें उनके उत्तराखंड के शुरुआती वर्षों, उनकी आध्यात्मिक यात्रा और भारत में एक प्रमुख राजनीतिक व्यक्ति बनने की कहानी को दर्शाया जाएगा।

निर्माताओं की दलील

निर्माताओं का आरोप है कि सेंसर बोर्ड ने फिल्म को पास करने में देरी की है। उन्होंने कोर्ट में कहा कि बोर्ड ने बिना फिल्म देखे सर्टिफिकेट देने से इनकार कर दिया है।

फिल्म की रिलीज

फिल्म ‘अजय: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ ए योगी’ 1 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब सेंसर बोर्ड के फैसले के बाद इसके भविष्य पर संशय बना हुआ है। इस फिल्म में अनंत जोशी ने योगी आदित्यनाथ का किरदार निभाया है, जबकि परेश रावल और दिनेश लाल यादव निरहुआ भी अहम रोल में हैं ।

अनंत जोशी कौन हैं ? उन्होंने इससे पहले कौन-कौन सी फिल्मों और शो में किया?

अनंत जोशी 35 साल के एक्टर हैं. उन्होंने वेब सीरीज वेब सीरीज, टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बनाई है. अनंत का जन्म उत्तर प्रदेश के आगरा में हुआ है. उन्होंने ऑल्ट बालाजी की साल 2019 में आई वेब सीरीज ‘वर्जिन भास्कर’ में एक शर्मीले लड़के और राइटर का रोल निभाकर पॉपुलैरिटी हासिल की. उन्होंने कई बड़े और पॉपुलर वेब सीरीज- ‘ये काली काली आंखें’, ‘मामला लीगल है’ और 2023 में आई नेटफ्लिक्स ऑरिजनल कटहल में काम किया।

Leave a Comment