Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » Uncategorized » पूर्व पीएम देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी : कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

पूर्व पीएम देवगौड़ा का पोता प्रज्वल रेवन्ना रेप केस में दोषी : कोर्ट में फूट-फूटकर रोया पूर्व सांसद

Share:

 

नेशनल न्यूज:कर्नाटक की एक विशेष अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री देवगौड़ा के पोते एवं जनता दल (एस) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना को रेप और यौन उत्पीड़न के मामले में दोषी करार दिया है। फैसले के बाद जब अदालत ने उन्हें सजा सुनाने की प्रक्रिया शुरू की, तो प्रज्वल रेवन्ना भावुक हो गए और कोर्ट में ही फूट-फूट कर रो पड़े।

मामले का विवरण

प्रज्वल रेवन्ना पर आरोप था कि उन्होंने अपने फार्महाउस में एक पूर्व डोमेस्टिक वर्कर के साथ बलात्कार किया था। पीड़िता ने 28 अप्रैल, 2024 को हसन के होलेनरसीपुरा टाउन पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई थी। इस मामले में सीआईडी के विशेष जांच दल ने करीब 2000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 123 सबूत शामिल थे।

अदालत का फैसला

अदालत ने प्रज्वल रेवन्ना को दोषी करार देते हुए कहा कि उन्हें कल सजा सुनाई जाएगी। प्रज्वल रेवन्ना को पिछले साल गिरफ्तार किया गया था और वह 14 महीने से जेल में हैं। रेवन्ना के खिलाफ चार आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनमें 2,000 से अधिक अश्लील वीडियो सामने आए थे ।

अगली कार्रवाई

अदालत कल प्रज्वल रेवन्ना को सजा सुनाएगी। इस बीच, रेवन्ना की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता नलिना मायागौड़ा और अरुण जी पैरवी कर रहे हैं, जबकि राज्य की ओर से विशेष लोक अभियोजक बीएन जगदीश और अशोक नाइक ने केस को पेश किया है