Latest News
रामलीला मैदान की महारैली: INDIA गठबंधन की एकजुटता और सत्ता पक्ष के लिए बड़ी चुनौती झुंझुनू हादसा: करंट की चपेट में आने से 8 मजदूरों की दर्दनाक मौत, प्रधानमंत्री और सीएम ने जताया गहरा शोक ममता बनर्जी का बदला राजनीतिक अंदाज: दिल्ली की रैली में सोनिया गांधी को बताया अपनी नेता, विपक्षी समीकरणों पर टकटकी ‘ये हिंदुस्तान आपके अब्बू जान का नहीं…’: रामलीला मैदान रैली पर बीजेपी का राहुल गांधी पर तीखा पलटवार, मेगा रैली को बताया ‘फ्लॉप शो’  वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे से गूंजा रामलीला मैदान: विपक्ष ने दिखाई एकजुटता, 10 लाख की भीड़ का दावा .. देखें तस्वीर छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार
Home » छत्तीसगढ़ » कोरबा में कच्ची शराब का कहर: दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

कोरबा में कच्ची शराब का कहर: दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

Share:

 

The havoc of illicit liquor in Korba: two dead, three in critical condition

छत्तीसगढ़/कोरबा: कोरबा जिले के कोरकोमा शिवनगर में कच्ची शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य की हालत गंभीर बनी हुई है। मृतकों की पहचान राजमीन बाई और जय सिंह के रूप में हुई है। वहीं, राजाराम, राजकुमार और चमेली बाई को गंभीर हालत में उपचार के लिए कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घटना की वजह

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सभी लोगों ने एक ही स्रोत से कच्ची शराब का सेवन किया था, जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। प्रारंभिक जांच में कच्ची शराब जहरीली होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है और मामले की जांच में जुट गई है।

स्थानीय लोगों का रोष

स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भारी रोष है। लोगों ने क्षेत्र में चल रही अवैध शराब बिक्री पर तत्काल रोक लगाने की माँग की है।