Home » कोरबा » कोरबा में भाजपा पार्षद दल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, हुई अहम मुद्दों पर चर्चा, महापौर ने कहा जनसेवा और विकास कार्य के लिए हम कटिबद्ध है

कोरबा में भाजपा पार्षद दल की बैठक सफलतापूर्वक संपन्न, हुई अहम मुद्दों पर चर्चा, महापौर ने कहा जनसेवा और विकास कार्य के लिए हम कटिबद्ध है

Share:

 

BJP councillor group meeting concluded successfully in Korba, important issues were discussed, mayor said we are committed to public service and development work

कोरबा : नगर पालिक निगम के पंचवटी विश्रामगृह, सीएसईबी में भाजपा पार्षद दल की आवश्यक बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में निगम क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और जनहितकारी योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन पर गहन चर्चा की गई।इस अवसर प्रमुख रूप से पार्षद अशोक चावलानी, नरेन्द्र देवांगन, हितानंद अग्रवाल सहित सभी भाजपा पार्षद बैठक में उपस्थित थे

बैठक के मुख्य बिंदु:

निगम क्षेत्र के विकास पर चर्चा: सभी वार्डों में सड़क, नाली, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल सुविधा और स्वच्छता अभियान को और अधिक सुदृढ़ करने हेतु आवश्यक निर्णय लिए गए।
शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने पर बल: शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ बनाने की दिशा में सामूहिक प्रयासों पर बल दिया गया।
पार्षदों की सक्रियता: पार्षदगणों ने अपने-अपने क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं एवं विकास कार्यों की जानकारी साझा की और महापौर ने सभी पार्षदों से समन्वय एवं सक्रियता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।

महापौर का संदेश:

महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत जी ने कहा कि भाजपा पार्षद दल जनसेवा और विकास के लिए कटिबद्ध है और आगामी समय में शहरवासियों को और बेहतर सुविधाएं देने की दिशा में यह बैठक एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगी।

Leave a Comment