Latest News
ट्रंप को बड़ा राजनीतिक झटका: अमेरिकी सीनेट ने पास किया प्रस्ताव, ईरान पर सैन्य कार्रवाई से पहले लेनी होगी कांग्रेस की मंजूरी कोरबा : डिवाइडर से टकराकर कई बार पलटी कार, एयरबैग और सीट बेल्ट ने बचाई 3 नाबालिगों की जान छत्तीसगढ़ में पहली बार: उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में शुरू होगी ‘हॉर्नबिल सफारी’, युवाओं को मिलेगा रोजगार केतन, सौरभ और राजा… प्यार की राह में क्यों बिछ रही हैं लाशें? चौंका रही है NCRB की ये रिपोर्ट! रोनाल्डो का महा-रिकॉर्ड: 6 अलग-अलग फुटबॉल वर्ल्ड कप में गोल दागने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने! छत्तीसगढ़ कैबिनेट: 4,000 करोड़ के बजट के साथ ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना मंजूर, ‘अटल आजीविका हाट’ से बढ़ेंगे स्वरोजगार के अवसर
Home » छत्तीसगढ़ » नौकरी की तलाश में मलेशिया गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

नौकरी की तलाश में मलेशिया गया छत्तीसगढ़ का युवक लापता, परिजनों ने दर्ज कराई शिकायत

Share:

A youth from Chhattisgarh who went to Malaysia in search of a job is missing, his family filed a complaint

CG News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के जूना बिलासपुर निवासी दीपक तंबोली मलेशिया में लापता हो गया है। वह 31 मई को मलेशिया गया था और 18 जुलाई को आखिरी बार अपने माता-पिता से बात की थी। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और परिवार के किसी सदस्य से उसका संपर्क नहीं हुआ है।

क्या है मामला?

दीपक तंबोली बीएससी कंप्यूटर साइंस की पढ़ाई कर चुका है और कोविड के बाद से बेरोजगार था। वह पांच साल से रोजगार की तलाश में था और इसी सिलसिले में वह मलेशिया गया था। उसका वीजा 30 दिन के लिए जारी किया गया था, जो 19 दिन पहले समाप्त हो चुका है।

कौन कर रहा है जांच?

परिजनों की शिकायत पर सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और मलेशिया स्थित भारतीय दूतावास को इसकी जानकारी दी गई है। पुलिस अधिकारी डीएसबी के माध्यम से दूतावास से संपर्क कर रहे हैं और युवक की जानकारी जुटा रहे हैं।

परिजनों की चिंता

दीपक के पिता राजेश तंबोली ने बताया कि उनका बेटा आखिरी बार 18 जुलाई को उनसे बात कर रहा था और होटल बदलने की बात कह रहा था। इसके बाद से उसका मोबाइल बंद है और परिवार के किसी सदस्य से उसका संपर्क नहीं हुआ है। पुलिस और दूतावास की मदद से परिजनों को उम्मीद है कि जल्द ही दीपक का पता चल जाएगा ।

Leave a Comment

latest news