Latest News
जगद्गुरु रामभद्राचार्य पर टिप्पणी को लेकर कांग्रेस पर बरसे देवजी भाई पटेल; कहा- “यह कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा है” : 🚨 रायगढ़: छत्तीसगढ़ में ACB की बड़ी कार्रवाई, 60 हजार की रिश्वत लेते तहसील का बाबू गिरफ्तार महानदी का मायका बनेगा ‘ग्लोबल टूरिज्म हब’: धार्मिक और प्राकृतिक सौंदर्य से सजेगा नगरी-सिहावा बस्तर बनेगा इंटरनेशनल टूरिज्म हब! टाटा ग्रुप की IHCL करेगी ₹500 करोड़ का बड़ा निवेश कोरबा को मिलेगी ₹143 लाख से अधिक के विकास कार्यों की सौगात, उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन आज करेंगे भूमिपूजन और लोकार्पण अलविदा गज़ल के जादूगर: मशहूर शायर डॉ. बशीर बद्र नहीं रहे , ग़रीबों की बेबसी और सियासत के दोहरे चेहरे को दी थी आवाज़
Home » कोरबा » कोरबा न्यूज » दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका

Share:

छत्तीसगढ़/कोरबा 11 जुलाई 2025:छत्तीसगढ़ के महामहिम राज्यपाल श्री रमेन डेका आज एनटीपीसी गेस्ट हाउस कावेरी भवन कोरबा पहुंचे। यहां कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान डीएफओ श्री निशांत कुमार, सहायक कलेक्टर श्री क्षितिज गुरभेले, निगमायुक्त श्री आशुतोष पांडेय आदि ने भी स्वागत किया।

कार्यक्रम का विवरण

महामहिम राज्यपाल दो दिवसीय प्रवास पर कोरबा में रहेंगे। वे 12 जुलाई को प्रातः 9.45 बजे कावेरी भवन से प्रस्थान कर 9.55 बजे कलेक्टोरेट पहुंचेंगे। वे यहां एक पेड़ मॉं के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे।

कार्यक्रम के बाद की योजना

दोपहर 11.50 बजे कलेक्टर आफिस से प्रस्थान कर लंच करेंगे। वे दोपहर 1 बजे पोड़ी उपरोड़ा के लिए प्रस्थान करेंगे और पोड़ी उपरोड़ा मुख्यालय में दोपहर 1.30 बजे एक पेड़ मां के नाम पोधारोपण कार्यक्रम में शामिल होंगे एवं प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक लेंगे। वे यहां से अपरान्ह 3 बजे राजभवन रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

अधिकारियों की उपस्थिति

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ श्री दिनेश कुमार नाग, एडिशनल एसपी एनटीपीसी के अधिकारी, एसडीएम कटघोरा आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment