नेशनल न्यूज:राजस्थान के चूरू जिले में मंगलवार सुबह भारतीय वायुसेना का एक जगुआर फाइटर जेट क्रैश हो गया, जिसमें पायलट एवं को-पायलट की मौत हो गई, उनके शरीर के टुकड़े टुकड़े हो गए । विमान का मलबा हर तरफ बिखर गया । हादसे के दौरान जोरदार धमाका हुआ। मलबे के पास बूरी तरह से क्षतविक्षत शव के टुकड़े मिले यह हादसा रतनगढ़ क्षेत्र के भाणूदा गांव में हुआ।
हादसे की जानकारी
– चूरू एसपी जय यादव ने बताया कि राजलदेसर थाना क्षेत्र के गांव भाणूदा में प्लेन क्रैश हुआ है।
– इसमें दो लोगों की मौत हुई है, जिनके शव मलबे से बरामद किए गए हैं।
>- पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और जांच शुरू कर दी है.
जगुआर फाइटर जेट की विशेषताए
– यह फाइटर जेट 1979 से भारतीय वायुसेना का हिस्सा है।
– इसकी गति 1700 किमी/घंटा है और यह 36,000 फीट तक उड़ान भर सकता है।
– यह विमान लेजर गाइडेड बम और मिसाइलों से लैस हो सकता है।
– कारगिल युद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी.
*भविष्य पर सवाल*
इस हादसे ने जगुआर विमानों की सुरक्षा और भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या अब इनके रिटायर होने का समय आ गया है? भारतीय वायुसेना धीरे-धीरे जगुआर विमानों को रिटायर कर रही है, लेकिन इस हादसे ने उनकी सुरक्षा पर बहस छेड़ दी है








