Latest News
वेदांता पावर प्लांट हादसा: उद्योग मंत्री ने किया घटनास्थल का निरीक्षण , तकनीकी पहलुओं की जाँच एवं एफआईआर दर्ज करने के दिए निर्देश कलेक्टर कुणाल दुदावत ने किया डिजिटल जनगणना प्रशिक्षण का निरीक्षण; प्रगणकों को दी त्रुटि रहित कार्य की हिदायत सनसनी: कोर्ट की दूसरी मंजिल से संदिग्ध परिस्थितियों में गिरा संदीप अग्रवाल, कटघोरा पुलिस पर लगाया जानलेवा हमले का आरोप भाजपा नेता केदारनाथ अग्रवाल बने गेवरा- दीपका,कुसमुंडा,कोरबा क्षेत्र के प्रभारी, एचएमएस ने किया भव्य स्वागत सरकारी क्वार्टर में संदिग्ध मौत: डॉक्टर पर  हत्या का संगीन आरोप साजिश का पर्दाफाश: बालको चिमनी हादसे के गवाह को होटल में छिपाया, आरोपी के साथ धराया!
Home » छत्तीसगढ़ » KORBA शहर का इंदिरा स्टेडियम छोटा पड़ने की वजह से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का आयोजन टला..

KORBA शहर का इंदिरा स्टेडियम छोटा पड़ने की वजह से पंडित प्रदीप मिश्रा की शिवमहापुराण कथा का आयोजन टला..

Share:

नए स्थल का महाकाल भक्त मंडल ने किया चयन 

छत्तीसगढ़/कोरबा 7 जुलाई 2025: पवित्र श्रावण मास में पंडित प्रदीप मिश्रा की श्री शिव महापुराण कथा का विशाल आयोजन करने की तैयारी में महाकाल भक्त मंडल जोर-शोर से जुटा हुआ है। बारिश का मौसम होने और तेज बारिश की भावी संभावनाओं के मध्य कथा आयोजन स्थल को लेकर दिक्कतें पेश आई हैं।

नए स्थल का चयन

पहले कथा का आयोजन ग्राम कनबेरी के विशालकाय मैदान में करने की योजना थी, लेकिन जिला प्रशासन ने इसे उपयुक्त नहीं माना। इसके बाद प्रियदर्शिनी इंदिरा स्टेडियम को तय किया गया, लेकिन भक्तों की संभावित संख्या के मद्देनजर यह स्थल काफी छोटा प्रतीत हो रहा है। अब महाकाल भक्त मंडल ने नगर पंचायत छुरीकला क्षेत्र अंतर्गत सलोरा में पूर्व वंदना पावर प्लांट की रिक्त पड़ी विशालकाय भूमि को इसके लिए चयनित किया है।

कथा आयोजन की तैयारी

महाकाल भक्त मंडल से जुड़े दुर्गेश शर्मा व शैलेष शुक्ला ने बताया कि पूर्व वंदना पावर प्लांट की जमीन पर तैयारी को शीघ्र ही प्रारंभ किया जाएगा। तैयारी को देखते हुए इस बात की प्रबल संभावना भी है कि कथा का जो आयोजन पूर्व में 12 जुलाई से तय किया गया था वह संभवत: एक सप्ताह आगे बढ़ाया जा सकता है।

शिव भक्तों में उत्साह

कोरबा औद्योगिक जिला में पंडित प्रदीप मिश्रा (सीहोर वाले) के मुखारविंद से उच्चरित होने वाली श्री शिव महापुराण कथा का श्रवण करने को लेकर शिव भक्तों में जिलावसियों में अभी से उत्साह बना हुआ है। उन्हें इस बात की प्रतीक्षा है कि कब वे कथा का श्रवण करेंगे एवं पंडित प्रदीप मिश्रा का सानिध्य प्राप्त होगा।

सहयोग की अपील

महाकाल भक्त मण्डल के सचिव राजेन्द्र तारक ने आयोजन में सहयोग की अपील जिलावासियों व शिवभक्तों से की है।

Leave a Comment