Home » Uncategorized » छत्तीसगढ़: नए टूरिस्ट सर्किट का ऐलान, एनटीपीसी, एसईसीएल और अदाणी फाउंडेशन करेगा सहयोग..एक माह में हो जाएगा DPR

छत्तीसगढ़: नए टूरिस्ट सर्किट का ऐलान, एनटीपीसी, एसईसीएल और अदाणी फाउंडेशन करेगा सहयोग..एक माह में हो जाएगा DPR

Share:

 

केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने बिलासपुर में अफसरों की बैठक ली किया ऐलान

बिलासपुर:केंद्रीय शहरी विकास राज्यमंत्री तोखन साहू ने बुधवार को बिलासपुर में अफसरों की बैठक में एक नए टूरिस्ट सर्किट की योजना का ऐलान किया है। इस सर्किट में बिलासपुर, रतनपुर, खूंटाघाट जलाशय, खुड़िया जलाशय, अचानकमार टाइगर रिजर्व और अमरकंटक तीर्थ को शामिल किया जाएगा। जिला प्रशासन निजी कंसल्टेंट की मदद से डीपीआर तैयार कर रहा है। एनटीपीसी, एसईसीएल और अडानी फाउंडेशन जैसी बड़ी कंपनियां इस प्रोजेक्ट में सहयोग करेंगी।

.केंद्रीय राज्य मंत्री ने कहा

केंद्रीय राज्यमंत्री ने कहा कि बिलासपुर छत्तीसगढ़ का हृदयस्थल है। यहां से बड़ी संख्या में लोग गुजरते हैं। पर्यटन केंद्र और घूमने के स्थल मौजूद हैं। लेकिन सुविधाओं और प्रचार-प्रसार की कमी के कारण लोगों को इनकी जानकारी नहीं है।

कलेक्टर ने कहा डीपीआर तैयार हो जायेगा 

कलेक्टर संजय अग्रवाल ने कहा कि एक महीने के भीतर डीपीआर तैयार हो जाएगी। इसके बाद फिर बैठक लेकर कम्पनियों को कार्य आवंटित किया जाएगा। कलेक्टर ने कहा आम लोगों और टूरिस्टों के खाने पीने और ठहरने की अच्छी व्यवस्था होगी। उन्होंने कहा जिले के बैगा बहुल इलाकों में होम स्टे की व्यवस्था भी की जा सकती है

परियोजना के उद्देश्य

– पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करना
– सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार
– क्षेत्र में पर्यटन बुनियादी ढांचे का विकास करना

परियोजना के लाभ

– स्थानीय लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे
– क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा
– सांस्कृतिक विरासत का संरक्षण और प्रचार-प्रसार होगा
बैठक में प्रमुख रूप से मौजूद रहे

कलेक्टोरेट सभाकक्ष में हुई बैठक में विधायक धर्मजीत सिंह, सुशांत शुक्ला, दिलीप लहरिया और अटल श्रीवास्तव भी मौजूद रहे

आगे की कार्रवाई

– जिला प्रशासन एक महीने के भीतर डीपीआर तैयार करेगा
– डीपीआर तैयार होने के बाद कंपनियों को अलग-अलग पर्यटन केंद्रों के विकास की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी
– केंद्र सरकार की प्रसाद योजना का लाभ भी इस परियोजना में लिया जाएगा ।

 

Leave a Comment