Latest News
आंध्र प्रदेश के तट से टकराया भीषण चक्रवात ‘मुरासु’, 120 किमी/घंटा की रफ्तार से चल रही हवाएं; ओडिशा-पुडुचेरी में अलर्ट धीरेंद्र शास्त्री की राम-कृष्ण टिप्पणी पर गर्माई राजनीति: दिग्विजय बोले ‘मूर्ख’, बघेल का कटाक्ष- ‘रेबीज की जांच हो’ रायपुर: श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल ने पार किया 45 हजार बाल शल्य चिकित्सा का ऐतिहासिक आंकड़ा, मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने जताई खुशी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रायपुर दौरा आज: ‘विकसित भारत संकल्प पार्क’ का करेंगे उद्घाटन,दौरे का पूरा मिनट-टू-मिनट शेड्यूल राज्योत्सव कार्यक्रम के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया, CAF आरक्षक निलंबित अरब सागर में भारतीय नौसेना का बड़ा पराक्रम: 48 घंटे के सुनियोजित रेस्क्यू ऑपरेशन में मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अजिनी’ और 20 क्रू मेंबर्स सुरक्षित मुक्त
Home » छत्तीसगढ़ » नक्सलियों का आतंक: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ग्रामीण का अपहरण कर हत्या, दूसरा IED ब्लास्ट में घायल

नक्सलियों का आतंक: छत्तीसगढ़ के बीजापुर में एक ग्रामीण का अपहरण कर हत्या, दूसरा IED ब्लास्ट में घायल

Share:

 

छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों ने दो अलग-अलग घटनाओं को अंजाम दिया हैं पहली घटना उसूर ब्लॉक के पेरम्पली गांव में हुई, जहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण का अपहरण कर उसकी निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान अभी तक उजागर नहीं की गई है।

इधर, एक और घटना में नक्सलियों द्वारा बिछाए गए IED की चपेट में आकर एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया। मामला मद्देड थाना क्षेत्र के पेगड़ापल्ली गांव का है, जहां ग्रामीण विशाल गोटे फूटू संग्रहण के लिए जंगल गया हुआ था। इसी दौरान IED ब्लास्ट की चपेट में आ गया, जिससे उसके चेहरे और पैरों में गंभीर चोटें आईं। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है।

*पेद्दाकोरमा गांव में भी हुई थी घटना*

17 जून को बीजापुर जिले के पेद्दाकोरमा गांव में नक्सलियों ने आत्मसमर्पित नक्सली नेता दिनेश मोडियम के दो रिश्तेदारों समेत तीन ग्रामीणों की बेरहमी से हत्या कर दी थी। मारे गए लोगों में झींगु मोडियम, सोमा मोडियम और एक छात्र अनिल माड़वी शामिल थे। इस हमले में नक्सलियों ने सात अन्य ग्रामीणों की पिटाई भी की और उन्हें गंभीर रूप से घायल अवस्था में छोड़ दिया था।

*पुलिस जांच में जुटी*

पुलिस ने दोनों घटनाओं की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। नक्सलियों की इस करतूत से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सरकार ने नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई में कई कदम उठाए हैं, लेकिन नक्सली अभी भी अपनी गतिविधियों को जारी रखे हुए हैं।