कोरबा 26/10/2026। शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी एवं अग्रोहा मार्ग निवासी सतीश अग्रवाल (संचालक, होटल रिलैक्स इन) का आज देर शाम लगभग 7:30 बजे निधन हो गया। वे पिता स्वर्गीय ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र एवं ‘दैनिक तरुण छत्तीसगढ़’ के संपादक सुभाष अग्रवाल के अनुज थे।
वे पिछले कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। अपने पीछे वे एक भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
अंतिम संस्कार का समय एवं स्थान
-
तिथि: मंगलवार, 27 अक्टूबर
-
समय: सुबह 11:00 बजे
-
स्थान: मोती सागर पारा मुक्तिधाम, कोरबा (अंतिम यात्रा उनके निज निवास अग्रोहा मार्ग से निकाली जाएगी।)
उनके निधन की खबर मिलते ही अग्रवाल समाज, शहर के गणमान्य नागरिकों और विभिन्न सामाजिक-व्यावसायिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने उनके निवास पहुँचकर शोक संतप्त परिवार को सांत्वना दी एवं श्रद्धांजलि अर्पित की।





