Latest News
मैच ग्रुप की नई पहल: टिंडर और हिंज पर स्क्रीनशॉट बंद, सुरक्षा के लिए बायोमेट्रिक सत्यापन और I4C से हाथ मिलाया कोरबा में खूनी संघर्ष: रावण दहन देखने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ऐतिहासिक रावणभाठा मैदान में आयोजित विजयादशमी उत्सव में हुए शामिल, आयोजन के लिए प्रतिवर्ष 10 लाख रुपए प्रदान करने की घोषणा की भाजयुमो राष्ट्रीय कार्यकारिणी की घोषणा: छत्तीसगढ़ के भूपेंद्र नाग बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, अनमोल झा को मिला सदस्य का पद छत्तीसगढ़ बीजेपी प्रभारी स्मृति ईरानी की नेताओं को सख्त हिदायत कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस
Home » कोरबा » कोरबा में खूनी संघर्ष: रावण दहन देखने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

कोरबा में खूनी संघर्ष: रावण दहन देखने आए युवक की चाकू मारकर हत्या, तीन गिरफ्तार

Share:

कोरबा 21 अक्टूबर 2026 :विजयादशमी के पावन पर्व पर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक दर्दनाक वारदात सामने आई है। SECL मुड़ापार बाजार मैदान में रावण दहन कार्यक्रम के दौरान हुए  विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक घायल हो गया है। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और जश्न का माहौल मातम में बदल गया। अब तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।

Advt

पुलिस ने रातभर चलाया सर्च ऑपरेशन, तीन गिरफ्तार

वारदात की गंभीरता को देखते हुए कोरबा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रातभर सघन सर्च ऑपरेशन चलाया। पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश देकर इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि, घटना में शामिल एक अन्य आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। हत्या की असली वजह और विवाद की पृष्ठभूमि का पता लगाने के लिए पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

रावण दहन के दौरान हुआ था विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना मानिकपुर पुलिस चौकी क्षेत्र (कोरबा कोतवाली थाना अंतर्गत) की है। दशहरे के अवसर पर मुड़ापार बाजार मैदान में भारी भीड़ के बीच रावण दहन का आयोजन किया गया था। इसी दौरान किसी बात को लेकर कुछ युवकों के बीच आपस में कहासुनी हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार (चाकू) से हमला कर दिया। हमले में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। वहीं एक अन्य युवक के भी घायल होने की खबर है।