पुलिस चेकिंग के डर से भागा बाइक सवार, पीछे बैठी पत्नी गिरी तो छोड़कर हुआ फरार
उत्तराखंड 19 अक्टूबर 2026: उधम सिंह नगर जिले के रुद्रपुर से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। त्रिशूल चौक पर पुलिस चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार अपनी पत्नी को सड़क पर ही छोड़कर भाग निकला। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

पुलिस चेकिंग देख मारी कट मारने की कोशिश
त्रिशूल चौक पर ट्रैफिक नियमों के तहत बिना नंबर प्लेट और बिना हेलमेट वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक बाइक सवार तेज रफ्तार में वहां से गुजर रहा था। आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज पुलिस ने जब उसे रुकने का इशारा किया, तो वह रुकने के बजाय बाइक की रफ्तार बढ़ाकर कट मारकर निकलने की कोशिश करने लगा।
पत्नी के गिरने पर भी नहीं रोकी बाइक
बाइक पर पीछे उसकी पत्नी बैठी हुई थी। तेज गति और अचानक लिए गए कट के कारण महिला का संतुलन बिगड़ गया और वह चलती बाइक से सीधे सड़क पर आ गिरी। सबसे ज्यादा हैरान करने वाली बात यह रही कि पत्नी के सड़क पर गिरने के बावजूद, बाइक चालक ने डर के मारे गाड़ी नहीं रोकी और मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने की काउंसलिंग
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तुरंत तत्परता दिखाते हुए महिला को उठाया और उसकी सहायता की। रुद्रपुर के सीओ वैभव सैनी ने जानकारी दी कि महिला से पूछताछ करने पर पता चला कि उसे कोई गंभीर चोट नहीं आई है। पुलिस ने महिला की काउंसलिंग करने के बाद उसे सुरक्षित घर भेज दिया है। साथ ही पुलिस प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वाहन चलाते समय पूरी सावधानी बरतें और कानून का पालन करें, ताकि किसी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सकें।




