Latest News
कोरबा: रावण दहन के बाद मुड़ापार में खूनी वारदात, चाकू के वार से युवक की मौत; जांच में जुटी पुलिस बच्चों की सेहत और पोषण को नया आयाम देगा छत्तीसगढ़ स्टेट पेडीकॉन 2026: कोरबा में 23 से 25 अक्टूबर तक जुटेगा देशभर के बाल रोग विशेषज्ञों का महाकुंभ कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन की मौजूदगी में 120 फीट ऊंचे रावण का दहन, HTPS कोरबा के लाल मैदान में भव्य दशहरा उत्सव पुराना बस स्टैंड में धूमधाम से मनाया गया विजयादशमी का पर्व, जय श्रीराम के जयघोष के साथ हुआ रावण दहन कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार बस ने स्कूटी सवार दोस्तों को रौंदा, मौके पर ही दर्दनाक मौत अंकिता शर्मा ने AK-47 से की टेस्ट फायरिंग, राजनांदगांव में विजयादशमी पर पुलिस शस्त्रागार में हुआ विधि-विधान से शस्त्र पूजन
Home » कोरबा » कोरबा :भूमिगत खदान के पास धंसी जमीन , भेजीनारा में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत

कोरबा :भूमिगत खदान के पास धंसी जमीन , भेजीनारा में बना 15 फीट गहरा गड्ढा, ग्रामीणों में दहशत

Share:

कोरबा 18 अक्टूबर 2026। बांकीमोंगरा क्षेत्र के ग्राम भेजीनारा में एसईसीएल (SECL) की ढेलवाडीह परियोजना अंतर्गत सिंघाली भूमिगत खदान के समीप अचानक जमीन धंसने का मामला सामने आया है। खदान के पास जमीन धंसने से वहां एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे आसपास के ग्रामीणों में भय और चिंता का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शी ग्रामीणों के अनुसार गड्ढे की गहराई 15 फीट से भी अधिक बताई जा रही है, हालांकि अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

गड्ढा झाड़ियों और घास-फूस के बीच स्थित है, जिससे वहां से गुजरने वाले राहगीरों और मवेशियों को दूर से इसका अंदाजा नहीं हो पाता। इससे किसी बड़े हादसे का खतरा लगातार बना हुआ है। भूमिगत खदान के करीब हुई इस घटना ने सुरक्षा व्यवस्थाओं की पोल खोल दी है।

ग्रामीणों ने एसईसीएल प्रबंधन और प्रशासन से मांग की है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निरीक्षण कराया जाए और जमीन धंसने के कारणों की जांच की जाए। साथ ही दुर्घटना रोकने के लिए क्षेत्र की घेराबंदी करने, चेतावनी बोर्ड लगाने और प्रभावित जगह की मरम्मत करने की अपील की गई है। अब यह देखना होगा कि प्रबंधन इस दिशा में कितनी त्वरित कार्रवाई करता है।