Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » रायपुर » बिलासपुर » DJ लोड करने वाहनों में लगाए थे लोहे के एंगल, पुलिस ने 2 आयशर माजदा जब्त किए

DJ लोड करने वाहनों में लगाए थे लोहे के एंगल, पुलिस ने 2 आयशर माजदा जब्त किए

Share:

बिलासपुर (छत्तीसगढ़) 26 सितंबर: सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन प्रहार’ के तहत थाना हिर्री पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। DJ साउंड सिस्टम लोड करने के उद्देश्य से वाहनों में अवैध रूप से लोहे के अतिरिक्त एंगल लगाने वाले दो आयशर माजदा वाहनों को जब्त किया गया है।

उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (DIG/SSP) रजनेश सिंह के निर्देशों के परिपालन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक (चकरभाठा) राजेश जोशी के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई।

टोलप्लाजा के पास हुई कार्यवाही

थाना हिर्री पुलिस टीम ने गश्त के दौरान 24 और 25 सितंबर 2026 को भोजपुरी टोलप्लाजा के पास दो वाहनों को रोका। जाँच के दौरान पाया गया कि DJ लोड करने के लिए दोनों वाहनों के दाएं, बाएं और ऊपरी हिस्से में लोहे के अतिरिक्त एंगल लगाए गए थे, जिससे किसी बड़ी सड़क दुर्घटना की संभावना बनी हुई थी।

जब्त वाहन और आरोपियों के नाम:

  1. वाहन: आयशर माजदा (CG 07 CU 9646)

    चालक/अनावेदक: उत्तम यादव (25 वर्ष), निवासी: भुलाजगोंदी, थाना गुरूर, जिला बालोद। (इस्तगासा क्रमांक 01/2026)

  2. वाहन: आयशर माजदा (CG 22 AB 7725)

    चालक/अनावेदक: अशोक यादव (32 वर्ष), निवासी: तोरला, थाना पथरिया, जिला मुंगेली। (इस्तगासा क्रमांक 02/2026)

मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्यवाही

मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 130(3)/177 और 194(1)(ए) का उल्लंघन पाए जाने पर पुलिस ने मौके पर पंचनामा तैयार कर धारा 207 एमव्ही एक्ट के तहत दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अवैध रूप से वाहनों में बदलाव करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा, सहायक उप-निरीक्षक धारा सिंह मरावी, प्रधान आरक्षक शिवनारायण पाण्डेय, अशोक चन्द्राकर तथा आरक्षक सुनील सिंह व सुरज कुर्रे का विशेष योगदान रहा।

latest news