कोरबा: छत्तीसगढ़ शासन के वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप अपने कोरबा प्रवास के दौरान नगर पालिक निगम कोरबा के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं वर्तमान एमआईसी (MIC) सदस्य वरिष्ठ भाजपा नेता हितानंद अग्रवाल के निहारिका स्थित निज निवास पहुँचे।

निवास आगमन पर वन मंत्री ने हितानंद अग्रवाल तथा उनके बड़े भाई दिव्यानंद अग्रवाल सहित परिवार के अन्य सदस्यों से बेहद आत्मीयता के साथ मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना। पारिवारिक संवाद के उपरांत मंत्री केदार कश्यप ने वहाँ मौजूद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ पदाधिकारियों और जमीनी कार्यकर्ताओं से भी भेंट की।
इस अनौपचारिक बैठक के दौरान संगठन की गतिविधियों, क्षेत्र के समग्र विकास और स्थानीय मुद्दों पर विस्तार से सकारात्मक एवं आत्मीय चर्चा हुई। प्रदेश के मंत्री को अपने बीच पाकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। इस अवसर पर क्षेत्र के कई प्रमुख भाजपा नेता, समर्पित कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
#








