Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 28 अगस्त तक मांगा जवाब

राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस: अमित शाह पर टिप्पणी मामले में 28 अगस्त तक मांगा जवाब

Share:

 

नई दिल्ली 16  अगस्त   : लोकसभा सचिवालय ने सदन में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी कर 28 अगस्त 2026 तक जवाब मांगा है। यह नोटिस संसद के मॉनसून सत्र के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के खिलाफ की गई टिप्पणियों को लेकर जारी किया गया है।

‘पब्लिक एग्जामिनेशन (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) अमेंडमेंट बिल, 2026’ पर चर्चा के दौरान राहुल गांधी ने गृह मंत्री अमित शाह और प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुई कार्रवाई को लेकर बयान दिए थे। बीजेपी सांसद अनुराग सिंह ठाकुर (30 जुलाई) और संजय जायसवाल (29 जुलाई) ने राहुल गांधी की भाषा को असंसदीय और अपमानजनक बताते हुए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से शिकायत की थी।

शिकायत में कहा गया है कि राहुल गांधी ने बिना पूर्व सूचना (लोकसभा नियम 353 के उल्लंघन) के गंभीर आरोप लगाए, जिससे सदन की गरिमा प्रभावित हुई है। 14 अगस्त को भेजे गए पत्र में राहुल गांधी से 28 अगस्त तक स्पष्टीकरण मांगा गया है। फिलहाल यह एक प्रक्रियात्मक कदम है; राहुल गांधी का पक्ष मिलने के बाद ही लोकसभा अध्यक्ष आगे की कार्रवाई या विशेषाधिकार समिति को मामला भेजने पर फैसला करेंगे।

 

Leave a Comment

latest news