Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » रायपुर » रायपुर में 15 से 21 अगस्त तक टाउन हॉल में दिखेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी

रायपुर में 15 से 21 अगस्त तक टाउन हॉल में दिखेगी ‘आजादी का गौरव: विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी

Share:

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और प्रदेश के विकास पर आधारित प्रदर्शनी का शुभारंभ

 रायपुर 15  अगस्त

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित ऐतिहासिक टाउन हॉल में जनसंपर्क विभाग द्वारा विशेष छायाचित्र प्रदर्शनी ‘आजादी का गौरव – विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ का आयोजन किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15 अगस्त को सुबह 11 बजे इसका औपचारिक शुभारंभ करेंगे।

यह प्रदर्शनी 15 से 21 अगस्त तक प्रतिदिन सुबह 10:30 बजे से रात 8:00 बजे तक आम नागरिकों के लिए खुली रहेगी।

प्रदर्शनी की प्रमुख विशेषताएं

  • स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास: छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन, संघर्ष और योगदान को तस्वीरों के जरिए प्रदर्शित किया जाएगा। साथ ही, आजादी की लड़ाई में राज्य की भूमिका और जननायकों के योगदान की झलक मिलेगी।

  • विकास और जनकल्याण: राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, प्रमुख विकास कार्यों, उपलब्धियों और प्रदेश में आए सकारात्मक बदलावों को छायाचित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया जाएगा।

  • युवाओं के लिए विशेष आकर्षण: नई पीढ़ी और स्कूली विद्यार्थियों को राज्य के गौरवशाली इतिहास और संस्कृति से जोड़ने के लिए क्विज प्रतियोगिता सहित कई अन्य गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

 

latest news