कोरबा 10 अगस्त : शहरवासियों के बेहतर दंत स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एनकेएच हॉस्पिटल द्वारा 11 अगस्त से 14 अगस्त 2026 तक एक विशेष नि:शुल्क डेंटल ओपीडी कैंप का आयोजन किया जा रहा है। अस्पताल के डेंटल विभाग में आयोजित होने वाले इस चार दिवसीय शिविर में प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. द्विंकवल गंगवानी मरीजों का परीक्षण करेंगी और उन्हें उचित परामर्श देंगी।
Advt

जांच एवं निःशुल्क मार्गदर्शन
चार दिवसीय इस शिविर में दांतों एवं मुख स्वास्थ्य से जुड़ी विभिन्न समस्याओं की जांच की जाएगी। मरीजों को दांतों की सामान्य जांच, स्केलिंग एवं पॉलिशिंग, कैविटी की पहचान, मसूड़ों की जांच, दंत रोगों के उपचार संबंधी परामर्श तथा मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन नि:शुल्क उपलब्ध कराया जाएगा।
विशेष छूट
अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि कैंप के दौरान विभिन्न डेंटल प्रक्रियाओं पर विशेष छूट भी दी जाएगी। शिविर में पंजीकरण पूरी तरह नि:शुल्क रहेगा, जबकि सीमित स्लॉट होने के कारण इच्छुक मरीजों से समय रहते पंजीयन कराने की अपील की गई है।
शिविर का समय
शिविर का समय प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक तथा शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। यह कैंप एनकेएच हॉस्पिटल, मंगलम विहार, कोसाबाड़ी, कोरबा में आयोजित किया जाएगा। अस्पताल प्रबंधन ने नागरिकों से इस अवसर का लाभ उठाकर समय पर दांतों की जांच कराने और स्वस्थ दांत, स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाने की अपील की है। अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए 8602599122 पर संपर्क किया जा सकता है।








