Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में विकास की रफ़्तार पर सियासत तेज: सीएम विष्णु देव साय का संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल पर पलटवार

छत्तीसगढ़ में विकास की रफ़्तार पर सियासत तेज: सीएम विष्णु देव साय का संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल पर पलटवार

Share:

रायपुर: 9 अगस्त :आम आदमी पार्टी (AAP) के सांसद संजय सिंह द्वारा केंद्र सरकार पर प्रदेश सरकार को हाईजैक करने के आरोपों को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सिरे से खारिज कर दिया है। उन्होंने दो टूक कहा कि राज्य में ऐसा कुछ भी नहीं है और बीते ढाई सालों में डबल इंजन सरकार की बदौलत छत्तीसगढ़ में विकास तेजी से आगे बढ़ रहा है।

अपने विधानसभा क्षेत्र कुनकुरी के विभिन्न कार्यक्रमों में रवाना होने से पहले मीडिया से चर्चा करते हुए सीएम साय ने इन बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी।

प्रमुख बिंदु और बयान:

  • डबल इंजन सरकार से विकास: सीएम साय ने कहा कि राज्य में मोदी की गारंटी के तहत हर वादे को पूरा किया जा रहा है। सरकार 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, किसानों से किए गए वादे और 70 लाख से अधिक महिलाओं को ‘महतारी वंदन योजना’ का लाभ दे रही है। हर क्षेत्र में बेहतरीन काम हो रहा है।

  • केजरीवाल के बयानों पर पलटवार: E20 पेट्रोल और प्रधानमंत्री मोदी पर अरविंद केजरीवाल की टिप्पणी का जवाब देते हुए सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।

  • आर्थिक मजबूती: मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले 12 सालों में भारत दुनिया की 10वीं अर्थव्यवस्था से छलांग लगाकर चौथे स्थान पर पहुंच गया है और देश नए भारत के निर्माण की ओर अग्रसर है।

  • FCRA संशोधन विधेयक 2026 का स्वागत: अगले सप्ताह संसद में पेश होने वाले ‘विदेशी योगदान (विनियमन) संशोधन विधेयक, 2026’ पर सीएम ने समर्थन जताते हुए कहा कि इससे देश को बड़ा लाभ मिलेगा।

  • बस्तर में तिरंगा फहराने पर कांग्रेस को घेरा: बस्तर के कई गांवों में पहली बार राष्ट्रीय ध्वज फहराए जाने को कांग्रेस द्वारा प्रोपेगेंडा बताए जाने पर सीएम साय ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि चार दशकों से अधिक समय तक नक्सलवाद से जूझ रहे बस्तर में अब शांति लौट रही है और 90 से ज्यादा गांवों में तिरंगा फहराया जा रहा है। कांग्रेस के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए उसे इस सफलता पर खुशी होनी चाहिए।,

  •  

latest news