Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन नहीं रहे ..

वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन नहीं रहे ..

Share:

 

हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली।

कोरबा। शहर के वरिष्ठ कांग्रेस नेता सत्येंद्र वासन(68) का सोमवार, 3 अगस्त 2026 को हैदराबाद में इलाज के दौरान निधन हो गया। वे पिछले काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज जारी था, जहाँ उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों, परिचितों और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है। सत्येंद्र वासन के चले जाने से वासन परिवार के साथ-साथ उनके समर्थकों को भी अपूरणीय क्षति हुई है।
​शोक संतप्त परिवार में उनके भाई अनिल वासन, भाई गुलशन वासन,धर्मपत्नी, पुत्र सिद्धार्थ (गोलू) वासन, भतीजे वरुण, अपूर्व एवं गगन वासन सहित समस्त वासन परिवार शामिल हैं।
​परिजनों, इष्टमित्रों और शुभचिंतकों ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।

विनम्र श्रद्धांजलि 

Leave a Comment

latest news