Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » बरबसपुर में नई शराब दुकान खोले जाने का पुरजोर विरोध: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीणों का किया समर्थन, मकान मालिक ने दुकान के लिए जगह देने से किया इनकार

बरबसपुर में नई शराब दुकान खोले जाने का पुरजोर विरोध: पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ग्रामीणों का किया समर्थन, मकान मालिक ने दुकान के लिए जगह देने से किया इनकार

Share:

मुख्य बिंदु:
  • ग्रामीणों का विरोध: कोरबा के ग्राम बरबसपुर में नई शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव के खिलाफ ग्रामीण और महिलाएं धरने पर बैठे।

  • पूर्व मंत्री का समर्थन: ग्रामीणों के बुलावे पर पहुंचे पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी विभाग को चेतावनी दी।

  • मकान मालिक का फैसला: फोन पर चर्चा के बाद मकान मालिक ने शराब दुकान के लिए कमरा देने से मना किया और आबकारी विभाग को लिखित में पत्र भेजने का आश्वासन दिया।

  • अधिकारियों पर नाराजगी: श्री अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी राकेश राठौर को फोन पर फटकार लगाई और अवैध शराब व ओवर रेटिंग पर सवाल उठाए।

कोरबा 1 अगस्त  Liquor Shop Protest: ग्राम बरबसपुर में आबकारी विभाग द्वारा नई शराब दुकान खोले जाने के प्रस्ताव का विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। ग्रामीणों के विशेष आमंत्रण पर पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता जयसिंह अग्रवाल बरबसपुर पहुंचे और आंदोलनरत ग्रामवासियों को अपना पूर्ण समर्थन दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं धरने पर बैठी नजर आईं, और पूर्व मंत्री के पहुंचते  ही माहौल उत्साह पूर्ण हो गया।

Advt

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब गांव के लोग स्वयं शराब दुकान का विरोध कर रहे हैं, तो आबकारी विभाग को जबरन दुकान नहीं खोलनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस दुकान के खुलने से बरबसपुर के अलावा रापाखर्रा, भिलाईखुर्द और कर्रानाला सहित आसपास के कई गांवों का सामाजिक माहौल बिगड़ सकता है। ये भले ही नगर निगम क्षेत्र के अंतर्गत आते हैं, लेकिन यहां का जनजीवन आज भी पूरी तरह ग्रामीण परिवेश, खेती-किसानी और रोजी-मजदूरी पर आधारित है।

श्री अग्रवाल ने आगे कहा कि रामपुर, पथर्रीपारा और मानसनगर क्षेत्र के लोग पहले से ही ऐसी दुकानों के कारण वर्षों से परेशान हैं। जब जनता इस प्रकार की व्यवस्था का पुरजोर विरोध कर रही है, तो आबकारी विभाग को इसे स्थायी रूप से बंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि “ना रहेगा बांस, ना बजेगी बांसुरी”, एक दुकान बंद होने से सरकार या आबकारी विभाग का खजाना खाली नहीं हो जाएगा।

मकान मालिक ने लिया यू-टर्न विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व मंत्री ने उस मकान के मालिक से दूरभाष पर चर्चा की, जहां शराब दुकान का संचालन प्रस्तावित था। बातचीत के बाद मकान मालिक ने स्पष्ट आश्वासन दिया कि वह अपना मकान शराब दुकान के संचालन के लिए नहीं देगा और इस संबंध में आबकारी विभाग को लिखित सूचना भी भेजेगा।

आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने मामले को लेकर आबकारी विभाग के अधिकारी राकेश राठौर को फोन पर कड़ी फटकार लगाई और दो टूक शब्दों में कहा कि यहां किसी भी कीमत पर शराब दुकान नहीं खुलने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने आबकारी मंत्री पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वर्तमान समय में क्षेत्र में अवैध शराब का कारोबार और ओवर रेटिंग पर शराब की बिक्री धड़ल्ले से जारी है।

श्री अग्रवाल ने अंत में ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि वे हर कदम पर उनके साथ हैं और जब भी आवश्यकता होगी, वे कंधे से कंधा मिलाकर संघर्ष में साथ खड़े मिलेंगे।

#

Leave a Comment

latest news