Latest News
32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी
Home » छत्तीसगढ़ » छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले, अमरनाथ प्रसाद बने वन विभाग के सचिव

छत्तीसगढ़ में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों के तबादले, अमरनाथ प्रसाद बने वन विभाग के सचिव

Share:

रायपुर, 27 जुलाई: छत्तीसगढ़ सरकार ने भारतीय वन सेवा (IFS) के वरिष्ठ अधिकारियों के प्रशासनिक ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। राज्य शासन ने आदेश जारी कर 7 वरिष्ठ IFS अधिकारियों की नई पदस्थापना की है।

यह फेरबदल आगामी 31 जुलाई को चार वरिष्ठ अधिकारियों के सेवानिवृत्त (Retirement) होने के कारण रिक्त होने वाले पदों को भरने के लिए किया गया है, जिसमें लघु वनोपज संघ के एमडी अनिल साहू भी शामिल हैं। सरकार ने समय रहते नई नियुक्तियां कर प्रशासनिक व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने का निर्णय लिया है।

प्रमुख नियुक्तियां:

  • संजीता गुप्ता (APCCF): इन्हें छत्तीसगढ़ राज्य लघु वनोपज संघ का नया प्रबंध संचालक (MD) नियुक्त किया गया है।

  • अमरनाथ प्रसाद: इन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए वन विभाग का सचिव बनाया गया है।

  • देखें आदेश 

latest news