Latest News
महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी!
Home » कोरबा » कोरबा: उफनते नाले को पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव

कोरबा: उफनते नाले को पार करने की कोशिश पड़ी भारी, बाइक समेत बहा युवक, 12 घंटे बाद मिला शव

Share:

 कोरबा, 21 जुलाई: जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। उफनते सांचर नाले को बाइक से पार करने की कोशिश में 28 वर्षीय युवक तेज बहाव में बह गया। करीब 12 घंटे चले सर्च अभियान के बाद मंगलवार सुबह उसका शव घटनास्थल से 3 किलोमीटर दूर बरामद हुआ। वहीं, बाइक पर सवार उसका साथी किसी तरह तैरकर अपनी जान बचाने में कामयाब रहा।

Advt

शहर से लौटते समय हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, लेमरू थाना क्षेत्र के वनांचल ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार (28) सोमवार को अपने साथी बुधराम मंझवार के साथ घरेलू काम से कोरबा शहर आया था। देर शाम दोनों बाइक से गांव लौट रहे थे। गांव से लगभग 3 किलोमीटर पहले स्थित सांचर नाला लगातार हो रही बारिश के कारण उफान पर था।

जोखिम उठाना पड़ा भारी

ग्रामीणों के अनुसार, नाले में पानी का स्तर काफी ऊपर था और बहाव बेहद तेज था। इसके बावजूद राहुल ने बाइक से नाला पार करने का जोखिम उठाया। जैसे ही बाइक नाले के बीच पहुंची, पानी के प्रचंड वेग ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में राहुल बाइक समेत बह गया, जबकि उसका साथी बुधराम हिम्मत दिखाकर तैरते हुए सुरक्षित बाहर निकल आया।

रातभर तलाश के बाद सुबह मिला शव

घटना की सूचना मिलते ही लेमरू पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। हालांकि, रात का अंधेरा और पानी का तेज बहाव होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में काफी दिक्कतें आईं। मंगलवार सुबह चलाए गए सर्च अभियान के दौरान राहुल का शव घटना स्थल से करीब 3 किलोमीटर दूर मिला। पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की आगे की जांच कर रही है।

प्रशासन की चेतावनी को न करें नजरअंदाज:

मानसून के दौरान उफनती नदियों, नालों और रपटों (पुल-पुलियों) को पार न करने की अपील प्रशासन बार-बार करता है। इसके बावजूद थोड़ी सी जल्दबाजी और जोखिम उठाने के चक्कर में ऐसे दर्दनाक हादसे हो रहे हैं। संयम बरतें और सुरक्षित रहें।

000

latest news