Latest News
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं छत्तीसगढ़ ने खोया एक जनप्रिय नेता: अहिवारा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन CM उमर अब्दुल्ला और वरिष्ठ पत्रकार निधि राजदान बंधे शादी के बंधन में, सोशल मीडिया पर तस्वीरें शेयर कर दी खुशखबरी रामलीला मैदान रैली: राहुल गांधी ने मिंटो रोड से अजमेरी गेट तक पैदल यात्रा का किया आह्वान, दिल्ली पुलिस बोली– ‘नहीं मांगी गई मार्च की अनुमति’ छत्तीसगढ़ में अनोखा मामला: DEO ने थाना प्रभारी को थमाया नोटिस, 7 साल तक जेल में बंद रहा शिक्षक और विभाग को भनक तक नहीं लगी! 4 करोड़ का कैश, सीक्रेट चेंबर और कोर्ट का झटका: छत्तीसगढ़ के चर्चित कैश जब्ती मामले में आया नया मोड़!
Home » छत्तीसगढ़ » नारायणपुर: नक्सल मुक्त घोषणा के बाद बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपा हथियारों का जखीरा बरामद

नारायणपुर: नक्सल मुक्त घोषणा के बाद बड़ी कार्रवाई, जंगल में छिपा हथियारों का जखीरा बरामद

Share:

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षाबलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। हाल ही में जिले को नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद भी सुरक्षा बल पूरी तरह मुस्तैद हैं। इसी कड़ी में जारी सघन सर्च ऑपरेशन के दौरान बीएसएफ (BSF) की 133वीं वाहिनी ने ग्राम कदेर के जंगलों से नक्सलियों द्वारा जमीन के नीचे छिपाकर रखा गया हथियारों और विस्फोटक सामग्रियों का एक बड़ा डंप बरामद किया है।

Advt

मुखबिर की सूचना पर एक्शन

सुरक्षाबलों को मुखबिर से पुख्ता जानकारी मिली थी कि नक्सलियों ने कदेर के जंगलों में भारी मात्रा में हथियार और रसद सामग्री छिपा रखी है। सूचना मिलते ही जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन शुरू किया। सघन तलाशी के दौरान जमीन के भीतर दबाकर रखा गया यह नक्सली डंप मिला।

बरामद सामग्रियों की सूची

जमीन के नीचे से बरामद किए गए सामानों में घातक हथियारों के साथ-साथ तकनीकी उपकरण भी शामिल हैं:

  • हथियार: 1 (.303) राइफल, 6 (.315) राइफल, और 1 (12 बोर) बंदूक।

  • गोला-बारूद: भारी मात्रा में कारतूस और हथियारों की मैगजीन।

  • तकनीकी उपकरण: संचार उपकरण, जीपीएस (GPS), आरएफ (RF) डिटेक्टर, पेन ड्राइव और मेमोरी कार्ड।

  • अन्य सामग्री: आईईडी (IED) बनाने का सामान, नक्सलियों की वर्दी, बैनर, नक्सली साहित्य और मेडिकल किट।

44 बीजीएल शेल मौके पर ही नष्ट

सुरक्षा के मद्देनजर, बरामद किए गए 44 बीजीएल शेल (24 बड़े और 20 छोटे) को बम निरोधक दस्ते (BDS) ने मौके पर ही सुरक्षित तरीके से विस्फोट कर निष्क्रिय कर दिया। सुरक्षा कारणों और तत्काल नष्ट किए जाने की वजह से इन्हें आधिकारिक जब्ती सूची में शामिल नहीं किया गया है।

“बरामद हथियारों और सामग्रियों के संबंध में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है। इलाके में शांति और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षाबलों का यह सर्चिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।” — संदीप कुमार पटेल, पुलिस अधीक्षक (SP), नारायणपुर

📍

latest news