Latest News
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस: प्रधानमंत्री मोदी की शुभकामनाओं से मिली नई ऊर्जा, मुख्यमंत्री साय ने जताया आभार कोरबा कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई: काम में लापरवाही और अनुपस्थिति पर पटवारी निलंबित 32 साल बाद बड़े पर्दे पर फिर लौटेगी ‘मोहरा’: जानिए कैसे एक ‘अंधे विलेन’ के दम पर बनी थी 90 के दशक की ऑल-टाइम ब्लॉकबस्टर! सर्दियों का सुपर फ्रूट: रोज सुबह अमरूद खाने के हैरान करने वाले फायदे और जरूरी सावधानियां महाराष्ट्र की राजनीति में भूचाल: क्या फिर एक होंगे उद्धव और शिंदे? एक नेता के बयान से सियासी पारे में उबाल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एकता नगर में सरदार पटेल की जयंती पर देश को किया संबोधित, कहा- भारत अब रुकने वाला नहीं
Home » कोरबा » कोरबा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

कोरबा में भीषण सड़क हादसा: हाइवा ने बाइक को मारी टक्कर, एक की मौत, दो गंभीर रूप से घायल

Share:

कोरबा 12 जुलाई । जिले के सीमावर्ती पसान क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा सामने आया है। कहरा नाला के पास एक तेज रफ्तार हाइवा (भारी वाहन) ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण भिड़ंत में एक युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक के उड़ाए परखच्चे प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दुर्घटना उस समय हुई जब कटघोरा की तरफ से आ रही बाइक जैसे ही कहरा नाला के पास पहुंची, विपरीत दिशा (पसान) से आ रहे तेज रफ्तार हाइवा ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

चालक वाहन समेत फरार, जांच में जुटी पुलिस हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल भिजवाया गया। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और पंचनामा की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल हताहतों की पहचान की जा रही है। हादसे के बाद आरोपी हाइवा चालक वाहन सहित मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी वाहनों की बेकाबू रफ्तार को लेकर गहरा आक्रोश है।

latest news