Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » राजनीति » रांची में बड़ी वारदात: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

रांची में बड़ी वारदात: RSS कार्यालय पर पेट्रोल बम से हमले की कोशिश, सीसीटीवी में कैद हुए हमलावर

Share:

रांची 17 जून : झारखंड की राजधानी रांची से एक बेहद संवेदनशील खबर सामने आई है। रांची के चुटिया थाना क्षेत्र के निवारणपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रांतीय कार्यालय पर 16जून की देर रात अज्ञात अपराधियों द्वारा पेट्रोल बम से हमले की कोशिश की गई। हालांकि, गनीमत यह रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है और कार्यालय को भी किसी बड़े नुकसान की खबर नहीं है।

Advt

कांच की बोतल का हुआ इस्तेमाल, बाल-बाल बची इमारत

मिली जानकारी के अनुसार, हमलावरों ने वारदात को अंजाम देने के लिए सॉस (Sauce) की एक कांच की बोतल का इस्तेमाल किया था, जिसमें ज्वलनशील पदार्थ भरकर पेट्रोल बम की तरह दफ्तर की ओर फेंका गया। देर रात होने के कारण कार्यालय परिसर और आसपास सन्नाटा था। बम गिरने के बाद आग की लपटें तो उठीं, लेकिन वह जल्द ही बुझ गईं, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, छापेमारी जारी

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय चुटिया थाना की पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है, जिसमें हमलावरों की संदिग्ध गतिविधियां और फुटेज पुलिस के हाथ लगी हैं। पुलिस इन फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है और शहर के विभिन्न ठिकानों पर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

बाबूलाल मरांडी और संजय सेठ पहुंचे मौके पर

घटना की खबर फैलते ही भाजपा और आरएसएस कार्यकर्ताओं में आक्रोश फैल गया। सुबह होते ही भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी, सांसद संजय सेठ समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी निवारणपुर स्थित संघ कार्यालय पहुंचे। नेताओं ने घटना की तीव्र निंदा की है और झारखंड की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा नेताओं ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि 24 घंटे के भीतर दोषियों को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाए, अन्यथा वे आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

📍

Leave a Comment

latest news