बिलासपुर, 4 जून। पुरी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर करने के लिए प्लेटफॉर्म उन्नयन (अपग्रेडेशन) का काम शुरू किया गया है। ईस्ट कोस्ट रेलवे के खोरधा रोड मंडल के अंतर्गत चल रहे इस निर्माण कार्य का सीधा असर दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) से होकर गुजरने वाली कई लंबी दूरी की ट्रेनों पर पड़ने वाला है। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के मद्देनजर कुछ ट्रेनों के परिचालन में अस्थायी रूप से बदलाव किया है।
Advt

रेलवे विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, प्रभावित होने वाली ट्रेनें निर्धारित तारीखों में पुरी स्टेशन तक नहीं जाएंगी। ये सभी ट्रेनें अपनी यात्रा मालतीपाटपुर स्टेशन पर ही समाप्त (Short Terminate) करेंगी। इसी तरह वापसी के दौरान भी ये ट्रेनें पुरी स्टेशन के बजाय मालतीपाटपुर स्टेशन से ही अपने गंतव्य के लिए रवाना (Short Originate) होंगी।
प्रभावित होने वाली ट्रेनों की सूची और तारीखें:
-
एलटीटी – पुरी – एलटीटी एक्सप्रेस:
-
7 और 14 जून को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से चलने वाली गाड़ी संख्या
12145मालतीपाटपुर स्टेशन में समाप्त होगी। -
9 and 16 जून को गाड़ी संख्या
12146पुरी-एलटीटी एक्सप्रेस पुरी के बजाय मालतीपाटपुर से रवाना होगी।
-
-
गांधीधाम – पुरी – गांधीधाम एक्सप्रेस (वाया बिलासपुर):
-
5 और 12 जून को रवाना होने वाली गाड़ी संख्या
12993गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी। -
8 और 15 जून को गाड़ी संख्या
12994पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से प्रारंभ होगी।
-
-
गांधीधाम – पुरी एक्सप्रेस (साप्ताहिक):
-
3, 10 और 17 जून को चलने वाली गाड़ी संख्या
22973गांधीधाम-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर तक ही जाएगी। -
6, 13 और 20 जून को गाड़ी संख्या
22974पुरी-गांधीधाम एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से चलेगी।
-
-
इंदौर – पुरी – इंदौर हमसफर एक्सप्रेस:
-
9 और 16 जून को इंदौर से चलने वाली गाड़ी संख्या
20917इंदौर-पुरी हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर में समाप्त होगी। -
4, 11 और 18 जून को गाड़ी संख्या
20918पुरी-इंदौर हमसफर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से संचालित होगी।
-
-
श्रीगंगानगर – पुरी – श्रीगंगानगर एक्सप्रेस:
-
7 और 14 जून को चलने वाली गाड़ी संख्या
20471श्रीगंगानगर-पुरी एक्सप्रेस मालतीपाटपुर स्टेशन तक ही जाएगी। -
10 और 17 जून को गाड़ी संख्या
20472पुरी-श्रीगंगानगर एक्सप्रेस मालतीपाटपुर से रवाना होगी।
-
यात्रियों के लिए सलाह: जो यात्री इन तारीखों में जगन्नाथ पुरी की यात्रा करने वाले हैं, वे स्टेशन पर होने वाली किसी भी असुविधा से बचने के लिए मालतीपाटपुर स्टेशन से अपनी आगे की यात्रा की व्यवस्था पहले से देख लें।
📍








