Latest News
‘आदिवासी’ बनाम ‘वनवासी’ विवाद: गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर भड़की कांग्रेस, खरोरा में फूंका पुतला उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक: मृत मवेशी सड़क पर रख कर रहे अवैध वसूली, पूर्व पार्षद की बेटी ने वीडियो जारी कर प्रशासन से की अपील  आदिवासियों के हक के लिए राष्ट्रपति की शरण में डॉ. चरणदास महंत: वन भूमि के जलाशयों पर ठेका प्रथा बंद करने की मांग पावर कट’ पर अपनों ही से ‘पावर वार’: बीजेपी विधायक ने ऊर्जा मंत्री को कहा नाकारा, प्रभारी मंत्री पर लगाया ‘धक्का’ देने का आरोप! बंगाल के हुगली में भारी बवाल: TMC सांसद कल्याण बनर्जी पर जानलेवा हमला, सिर पर पत्थर लगने से गिरे जमीन पर, ममता का तीखा पलटवार  कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग
Home » कोरबा » उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक: मृत मवेशी सड़क पर रख कर रहे अवैध वसूली, पूर्व पार्षद की बेटी ने वीडियो जारी कर प्रशासन से की अपील

उरगा-बिलासपुर भारतमाला मार्ग पर ‘टेरर टैक्स’ का आतंक: मृत मवेशी सड़क पर रख कर रहे अवैध वसूली, पूर्व पार्षद की बेटी ने वीडियो जारी कर प्रशासन से की अपील 

Share:

कोरबा 31 मई । भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन उरगा-बिलासपुर मार्ग पर असामाजिक तत्वों का हौसला इस कदर बढ़ गया है कि अब वहां सफर करना दुस्वप्न बनता जा रहा है। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने अभी इस मार्ग पर आधिकारिक तौर पर टोल टैक्स की शुरुआत नहीं की है, लेकिन बिलासपुर और रायपुर के लिए सुगम व कम समय के सफर की उम्मीद में निकलने वाले वाहन चालकों को दबंगों को ‘टेरर टैक्स’ देने पर मजबूर होना पड़ रहा है।

Advt

रविवार को दबंगई और संवेदनहीनता की सारी हदें पार हो गईं। असामाजिक तत्वों ने बीच सड़क पर मृत मवेशियों (जानवरों) के शवों को रखकर रास्ता रोक दिया और वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों से मनमानी वसूली शुरू कर दी।

पूर्व पार्षद की बेटी ने, वीडियो किया वायरल इस अवैध वसूली और गुंडागर्दी का शिकार रायपुर जा रहीं एमपी नगर की पूर्व पार्षद आशा जायसवाल की पुत्री भी हुईं। सफर के दौरान दबंगों की इस हरकत से उन्हें बेहद असहज और परेशान होना पड़ा। उन्होंने इस पूरी घटना और ‘टेरर टैक्स’ का एक वीडियो संदेश सोशल मीडिया पर जारी किया है। वीडियो में उन्होंने मार्ग पर हो रही सरेआम लूट और वसूली को उजागर करते हुए पुलिस व प्रशासन के जिम्मेदार अधिकारियों से त्वरित कार्रवाई की मांग की है, ताकि आम जनता को किसी भी अप्रिय घटना से बचाया जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे गंभीर सवाल गौरतलब है कि यह कोई पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी इस निर्माणाधीन मार्ग पर वाहन चालकों से अवैध वसूली के कई वीडियो और फोटोग्राफ्स सोशल मीडिया पर वायरल हो चुके हैं। बार-बार हो रही इन घटनाओं ने स्थानीय पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना होगा कि इस वीडियो के सामने आने के बाद जिम्मेदार अधिकारी इन दबंगों पर क्या एक्शन लेते हैं।

📍

Leave a Comment

latest news