Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित

Share:

कोरबा 24 मई 2026/
एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) अंतर्गत आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों के लिए 05 जून 2026 से 19 जून 2026 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन करने हेतु नवीन पोर्टल https://aww.e.bharti.in में पंजीयन कर आवेदन करना अनिवार्य होगा। आवेदन पत्र पर पद एवं केन्द्र के नाम का स्पष्ट उल्लेख करना आवश्यक होगा। वार्डवार सहायिकाओं के रिक्त पदों की जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) से प्राप्त की जा सकती है।
Advt

इस पद हेतु आवेदिकाओं को उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है जिसके लिए आवेदन किया जा रहा है। आवेदिकाओं की आयु 18 से 44 वर्ष के बीच होना आवश्यक है। शैक्षणिक योग्यता 8वीं उत्तीण होना चाहिए। इच्छुक आवेदिकाएं ऑनलाइन आवेदन करने के पष्चात आवेदन के प्रिंट आउट सहित आवष्यक दस्तावेजों को संर्लन कर निर्धारित समय सीमा में अपना आवेदन सीधे अथवा साधारण/पंजीकृत डाक से कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना कोरबा ( शहरी ) में प्रातः 10 बजे से 05 बजे तक कार्यालयीन दिवसों में जमा कर सकते हैं। आवेदन की शर्तें तथा प्रारूप परियोजना कार्यालय कोरबा ( शहरी), नगर पालिक निगम कोरबा के एवं संबंधित वार्डों के आंगनबाड़ी केन्द्रों के सूचना पटल पर उपलब्ध है। नियुक्ति के संबंध में अन्य आवश्यक जानकारी परियोजना कार्यालय से प्राप्त की जा सकती है।
📍

Leave a Comment

latest news