Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » कोरबा » प्रकृति का टॉर्चर! जहां चहकते थे हजारों प्रवासी चमगादड़, वहां अब बिछी हैं लाशें; पाली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

प्रकृति का टॉर्चर! जहां चहकते थे हजारों प्रवासी चमगादड़, वहां अब बिछी हैं लाशें; पाली में गर्मी ने तोड़े सारे रिकॉर्ड

Share:

नौतपा से पहले ही ‘आसमान से बरसी आग’

कोरबा-पाली, 23 मई: नौतपा के शुरू होने से पहले ही पड़ रही भीषण गर्मी और लू (हीट स्ट्रोक) के थपेड़ों ने आम जनजीवन के साथ-साथ मूक पशु-पक्षियों पर भी कहर बरपाना शुरू कर दिया है। नगर पंचायत पाली में दिल दहला देने वाला नजारा सामने आया है, जहां भीषण गर्मी के कारण बड़ी संख्या में चमगादड़ों की मौत हो गई है।

43 डिग्री तापमान में पेड़ों से पके फल की तरह टपक रहे चमगादड़

इस वर्ष अप्रैल के महीने ने तो थोड़ी राहत दी थी, लेकिन मई का महीना सारे रिकॉर्ड तोड़ रहा है। 25 मई से शुरू होने वाले ‘नौतपा’ से पहले ही प्रकृति का 42-43 डिग्री सेल्सियस का टॉर्चर लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर रहा है। शुक्रवार को पाली में अधिकतम तापमान 43 डिग्री दर्ज किया गया।

Advt

नगर पंचायत पाली के नौकोनिया तालाब के किनारे स्थित पेड़ों पर हजारों की संख्या में प्रवासी चमगादड़ों का बसेरा है। इस वर्ष इनकी संख्या काफी अधिक थी, जिससे पर्यावरण प्रेमी बेहद खुश थे। लेकिन अब ये चमगादड़ इस भीषण गर्मी को सहन नहीं कर पा रहे हैं और पेड़ों से पके फल की भांति नीचे गिरकर दम तोड़ रहे हैं। तालाब के किनारे और आस-पास के गांवों में पेड़ों के नीचे बड़ी संख्या में मृत चमगादड़ देखे जा सकते हैं। इस घटना की सूचना वन विभाग को दे दी गई है।

इंसानों पर भी आफत: CHC पाली में उमड़ी मरीजों की भीड़

भीषण गर्मी और उमस ने इंसानी सेहत पर भी बुरा असर डाला है। दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा पसर जाता है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पाली में उल्टी-दस्त, बुखार और डिहाइड्रेशन (पानी की कमी) के मरीजों की संख्या में भारी इजाफा हुआ है।

खेती-किसानी पर भी इसका बुरा असर पड़ा है और मौसमी सब्जियां खेतों में ही झुलस रही हैं।

📍

Leave a Comment

latest news