Latest News
गणेशोत्सव जुलूस के दौरान डीजे पर नाचने को लेकर विवाद, चाकूबाजी में 16 वर्षीय किशोर की मौत भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल
Home » कोरबा » “एक्के नम्बर, सब्बो बर…”: कोरबा में अब हाईटेक कैमरों और GPS से लैस Dial-112 गाड़ियां करेंगी जनता की सुरक्षा

“एक्के नम्बर, सब्बो बर…”: कोरबा में अब हाईटेक कैमरों और GPS से लैस Dial-112 गाड़ियां करेंगी जनता की सुरक्षा

Share:

उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने दिखाई हरी झंडी, मिलेंगी आपातकालीन सेवाएँ

कोरबा 20 मई। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी योजना “नेक्स्ट जेन CG Dial-112” के तहत कोरबा जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत और हाईटेक बना दिया गया है। जिले को 22 नए अत्याधुनिक आपातकालीन वाहन प्राप्त हुए हैं, इसी कड़ी में आज कोरबा में पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने औपचारिक कार्यक्रम में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।कार्यक्रम के दौरान कटघोरा विधायक  प्रेमचंद पटेल,   तथा जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ पवन सिंह, महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत, कलेक्टर  कुणाल दुदावत, पुलिस अधीक्षक  सिद्धार्थ तिवारी उपस्थित रहे।

Advt

हाल ही में राजधानी रायपुर में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने पूरे प्रदेश के 33 जिलों के लिए 400 से अधिक अत्याधुनिक वाहनों और 32 मोबाइल फॉरेंसिक वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इसी कड़ी में कोरबा जिले के हिस्से में 22 हाईटेक वाहन आए हैं। इन संसाधनों को प्राप्त करने के लिए कोरबा जिले के 24 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी विशेष रूप से रायपुर में मौजूद थे।

घटनास्थल की होगी लाइव मॉनिटरिंग

कोरबा पुलिस प्रशासन के मुताबिक, ये नए वाहन बेहद आधुनिक तकनीकों से लैस हैं। इनमें स्मार्टफोन, जीपीएस (GPS), वायरलेस रेडियो, पीटीजेड (PTZ) एवं डैश कैमरा, मोबाइल एनवीआर (NVR) तथा सोलर बैकअप जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इन तकनीकों की मदद से अब कंट्रोल रूम से ही घटनास्थल की लाइव मॉनिटरिंग और रीयल-टाइम ट्रैकिंग की जा सकेगी, जिससे पुलिस और आपातकालीन टीमें बेहद कम समय में मौके पर पहुंच सकेंगी।

“एक्के नम्बर, सब्बो बर…”

यह सेवा ‘एक ही नंबर, सबके लिए’ की तर्ज पर काम करेगी। सड़क दुर्घटना, मेडिकल इमरजेंसी, कानून व्यवस्था या महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी किसी भी आपात स्थिति में यह सेवा 24 घंटे उपलब्ध रहेगी।

अब नागरिक न सिर्फ वॉयस कॉल के जरिए, बल्कि SMS, ईमेल, वेब पोर्टल, WhatsApp, चैटबॉट और ‘SOS-112 इंडिया’ ऐप के माध्यम से भी तुरंत पुलिस सहायता मांग सकेंगे।

सुरक्षा का नया भरोसा

कोरबा पुलिस और जिला पुलिस प्रशासन ने इस नई सौगात के लिए राज्य शासन का आभार व्यक्त किया है। पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों को भरोसा दिलाया है कि संकट की हर घड़ी में त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए जिले के अधिकारी-कर्मचारी पूरी निष्ठा के साथ 24×7 तैनात रहेंगे। यह कदम सुरक्षित, संवेदनशील और सशक्त छत्तीसगढ़ के निर्माण में एक मील का पत्थर साबित होगा।

📍

Leave a Comment

latest news