Latest News
कोरबा में सोमवार को काल का तांडव: तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत  कौन रहेगा अंदर, किसकी होगी छुट्टी? साय सरकार के 2.5 साल पूरे होते ही कैबिनेट में महा-सर्जरी की तैयारी! इश्किया चोर’ का अनोखा कारनामा: कांग्रेस दफ्तर से उखाड़े 73 नल, फर्श पर लिख गए— “I Love You!” 💔🚰 रायपुर में बड़ी वारदात: विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष धरमलाल कौशिक से मोबाइल स्नेचिंग, 8 घंटे में आरोपी गिरफ्तार उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में भारी बवाल: अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम पर ग्रामीणों का खूनी हमला, DFO वरुण जैन ने सूझबूझ से बचाई जान : 🔥 कोरबा उपचुनाव में सबसे बड़ा धमाका: कड़े पहरे में जेल से आया ‘वो’ कैदी और भर दिया पर्चा… उड़ गए विरोधियों के होश!
Home » कोरबा » कोरबा में सोमवार को काल का तांडव: तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत

कोरबा में सोमवार को काल का तांडव: तीन अलग-अलग हादसों में 5 लोगों की दर्दनाक मौत 

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़), 19  मई। कोरबा जिले के लिए सोमवार का दिन अमंगल साबित हुआ। जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में हुए तीन भीषण हादसों में पांच लोगों की असमय मौत हो गई। कहीं तेज रफ्तार ने जिंदगी छीन ली, तो कहीं खुशियों भरी पिकनिक मातम में बदल गई, वहीं एक फैक्ट्री में काम के दौरान महिला मजदूर को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन घटनाओं के बाद प्रभावित इलाकों में भारी आक्रोश और हंगामा देखा गया, जिसे शांत कराने के लिए पुलिस और स्थानीय जनप्रतिनिधियों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी।

advt


हादसा 1: जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर, दो ग्रामीणों की मौत के बाद आधी रात तक चक्काजाम

सोमवार देर शाम जवाली-चाकाबुड़ा मार्ग पर एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो ग्रामीणों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों की पहचान अरदा और चाकाबुड़ा निवासी प्रकाश एवं बबलू के रूप में हुई है।

इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर चक्काजाम कर दिया, जो आधी रात को 12:30 बजे तक जारी रहा। ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में लंबे समय से अवैध रेत परिवहन का कारोबार चल रहा है और रात के समय तेज रफ्तार ट्रैक्टर यमदूत बनकर दौड़ते हैं। तनाव को देखते हुए बांकी मोंगरा, कुसमुण्डा, दीपका थाना और सर्वमङ्गला चौकी की पुलिस टीम को मोर्चा संभालना पड़ा।

हादसा 2: पिकनिक मनाकर लौट रहे युवकों की ऑटो पलटी, दो दोस्तों की मौके पर ही मौत

दूसरा हादसा बालको थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम अजगरबहार के पास हुआ। खरमोर इलाके के रहने वाले करीब 10 युवक सोमवार को झोराघाट पिकनिक मनाने गए थे। शाम को वापस लौटते समय उनकी तेज रफ्तार ऑटो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में ऑटो सवार दो युवकों, सोनू यादव और सत्यम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों और ऑटो में सवार अन्य साथियों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

हादसा 3: फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन में दबने से महिला मजदूर की मौत, 4 घंटे चला हंगामा

तीसरी हृदयविदारक घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गोढ़ी स्थित ‘प्रेम एंटरप्राइजेज’ नामक फ्लाई ऐश ईंट फैक्ट्री में हुई। दोपहर 3 से 4 बजे के बीच, चालू हालत में मशीन की सफाई करते समय अचानक उसका भारी-भरकम लीवर नीचे गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद मृतका के पति, नाबालिग बेटे अयांश और ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग को लेकर शव उठाने से इनकार कर दिया। करीब 4 घंटे तक चले भारी हंगामे के बाद रामपुर विधायक फूल सिंह राठिया की मध्यस्थता में फैक्ट्री संचालक प्रदीप अग्रवाल और ग्रामीणों के बीच समझौता हुआ।

समझौते की शर्तें: मृतका के परिवार को ₹75,000 नगद तात्कालिक सहायता, नाबालिग बेटे अयांश के नाम पर ₹2 लाख की एफडी, 18 साल की उम्र तक ₹1500 प्रति माह भरण-पोषण भत्ता और बालिग होने पर फैक्ट्री में नौकरी देने की गारंटी दी गई, जिसके बाद ग्रामीण शांत हुए।


पुलिस प्रशासन अलर्ट पर

एक ही दिन में हुए इन तीन बड़े हादसों के बाद पुलिस प्रशासन ने सभी मामलों में मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस वाहनों की तेज रफ्तार और अवैध परिवहन के साथ-साथ फैक्ट्रियों में सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर भी जांच में जुट गई है।

📍

Leave a Comment