Latest News
छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: प्रदेश के 32 नगरीय निकायों में स्थापित होगी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा, ₹10.60 करोड़ मंजूर समाज में डॉक्टर और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स दोनों की भूमिका महत्वपूर्ण : राज्यपाल रमेन डेका नकटी ग्राम में अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही को लेकर कांग्रेस निम्न स्तरीय राजनीति कर रही है – डॉ. नवीन मार्कण्डेय रायपुर : 16वें वित्त आयोग की अनुशंसाओं पर राष्ट्रीय कार्यशाला में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा कोरबा: सर्राफा व्यवसायी गोपाल राय सोनी हत्याकांड में तीनों आरोपियों को उम्रकैद, 19 मिनट के खूनी खेल का अदालत ने किया फैसला कोरबा में बर्थडे पार्टी का खूनी अंत: मामूली विवाद में दोस्त ने बोलेरो से कुचलकर ली जान, आरोपी फरार
Home » छत्तीसगढ़ » बालोद में दर्दनाक हादसा: सीवरेज पाइपलाइन बिछाते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की मौत, 3 का रेस्क्यू

बालोद में दर्दनाक हादसा: सीवरेज पाइपलाइन बिछाते समय धंसी मिट्टी, 3 मजदूरों की मौत, 3 का रेस्क्यू

Share:

बालोद (छत्तीसगढ़) 12 मई : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक बड़ी और दुखद खबर सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजहरा नगर में बीएसपी (BSP) की सीवरेज पाइपलाइन बिछाने के दौरान मिट्टी धसकने से तीन मजदूरों की दबकर मौत हो गई है। वहीं, मलबे में दबे तीन अन्य मजदूरों को कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।

कैसे हुआ हादसा?

घटना राजहरा नगर के दास पान ठेला चौक के पास की है। यहाँ बीएसपी द्वारा सीवरेज लाइन बिछाने का कार्य चल रहा था, जिसके लिए लगभग 10 फीट गहरा गड्ढा खोदा गया था। मजदूर जब गहराई में पाइप बिछाने का काम कर रहे थे, तभी अचानक ऊपर से भारी मात्रा में मिट्टी उनके ऊपर गिर गई। देखते ही देखते छह मजदूर मलबे के नीचे दब गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन और हताहत

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और मिट्टी में दबे लोगों को बाहर निकालना शुरू किया।

  • मृतकों के नाम: इस हादसे में किशुन कुमार, राकेश कुमार और एक महिला श्रमिक की मौके पर ही मौत हो गई।

  • घायलों की स्थिति: तीन अन्य मजदूरों को सुरक्षित निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे की खबर मिलते ही मृतकों के परिजन अस्पताल पहुंचे। अपनों को खोने के गम में परिजनों का बुरा हाल है, जिससे अस्पताल परिसर का माहौल काफी गमगीन हो गया है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और मामले की बारीकी से जांच की जा रही है कि निर्माण कार्य के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम थे या नहीं।

।।।

Leave a Comment