Latest News
स्वामी इंद्रदेव से छीना महामंडलेश्वर का पद; साध्वी हर्षानंद गिरी ने की सभी अखाड़ों में सख्ती की मांग CG Vyapam Exam Calendar 2027: व्यापम ने बदला परीक्षा शेड्यूल, आरक्षक भर्ती परीक्षा अब मार्च-अप्रैल में होगी छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का कड़ा रुख: 34 और निलंबित, कुल संख्या 141 पहुंची विश्व डायबिटीज दिवस स्पेशल: शिवाय हॉस्पिटल की अनूठी पहल – मात्र ₹2000 में कराएं 5 महत्वपूर्ण स्वास्थ्य जांच, कोरबा में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का बड़ा संदेश UP Election 2027: कौन बनेगा उत्तर प्रदेश का अगला मुख्यमंत्री? ताजा सर्वे में चौंकाने वाले आंकड़े आए सामने बॉम्बे हाउस में फिर सुलगी तकरार: बैठक की रिकॉर्डिंग पर आमने-सामने आए टाटा संस और टाटा ट्रस्ट्स
Home » छत्तीसगढ़ » रायपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत : जीजा ने दो सालियों को गोलियों से भूना

रायपुर में पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत : जीजा ने दो सालियों को गोलियों से भूना

Share:

रायपुर 6 मई। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां अपोलो मेडिकल स्टोर के पास स्थित एक घर में पारिवारिक कलह के चलते एक शख्स ने अपनी ही दो सालियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

विवाद और वारदात

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेन्द्र वर्मा का अपने ससुराल वालों के साथ पिछले कुछ समय से विवाद चल रहा था। मंगलवार रात यह बहस इतनी बढ़ गई कि जितेन्द्र ने अपना आपा खो दिया। उसने अपनी लाइसेंसी पिस्टल निकाली और दोनों सालियों पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियों की आवाज से इलाके में हड़कंप मच गया। हमले में दोनों महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर आरोपी जितेन्द्र वर्मा को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने घटनास्थल से दोनों शवों को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेज दिया है। साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (FSL) की टीम को भी बुलाया गया है।

आरोपी ने कबूला जुर्म

पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता को देखते हुए हत्या के सटीक कारणों और विवाद की असली वजहों की गहन जांच कर रही है।

।।।