Latest News
भारत की थाली का सच: क्या भारत केवल शाकाहारी देश है? BRICS डिनर, राहुल गांधी का दावा और भारतीय खान-पान का इतिहास कैल्शियम स्कोर सही, तो भी दिल की बीमारी का खतरा? जानिए क्या कहती है 10 साल की यह नई रिसर्च कोरबा में आसमान में दिखा अद्भुत नजारा: अर्धचंद्र के ऊपर चमका बेहद खूबसूरत तारा, जानें क्या है इसका खगोलीय सच बालको मेडिकल सेंटर के चौथे वार्षिक बीएमसी छत्तीसगढ़ कैंसर कॉन्क्लेव में शामिल होंगे देश-दुनिया के कैंसर विशेषज्ञ गणेशोत्सव से पहले कोरबा पुलिस का बड़ा एक्शन: एक ही दिन में 105 अपराधियों पर कार्रवाई, 60 वारंटी भेजे गए जेल अंबिकापुर में छात्र नेता की प्रताड़ना से तंग आकर छात्रा ने की आत्महत्या, आरोपी गिरफ्तार; कांग्रेस ने पार्टी से किया निलंबित
Home » स्वास्थ्य » एमजेएम हॉस्पिटल, कोरबा की बड़ी सफलता: महिला की बच्चेदानी से निकाला 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर

एमजेएम हॉस्पिटल, कोरबा की बड़ी सफलता: महिला की बच्चेदानी से निकाला 2.5 किलो का विशाल ट्यूमर

Share:

कोरबा 20 अप्रैल 2026 । शहर के उभरते और भरोसेमंद स्वास्थ्य केंद्र एमजेएम हॉस्पिटल ने एक बार फिर अपनी क्लिनिकल दक्षता का परिचय देते हुए एक अत्यंत जटिल सर्जरी को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है। अस्पताल की मल्टीडिसिप्लिनरी टीम ने एक महिला मरीज की बच्चेदानी (Uterus) से लगभग 2.2 से 2.5 किलोग्राम वजनी और 25 सेंटीमीटर से अधिक आकार के विशाल ‘यूटेराइन फाइब्रॉइड’ (Uterine Fibroid) को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला है।

जटिलताओं के बावजूद मिली सफलता

मरीज लंबे समय से पेट में असामान्य सूजन, भारीपन, दर्द और हार्मोनल असंतुलन जैसी समस्याओं से जूझ रही थी। इस तरह के बड़े और वास्कुलर ट्यूमर की सर्जरी चिकित्सा दृष्टि से बेहद चुनौतीपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि इसमें अत्यधिक रक्तस्राव (Bleeding) और अंगों पर दबाव जैसे जोखिम रहते हैं। अनुभवी गायनेकोलॉजिस्ट डॉ. दुर्गा बड़केरे, जनरल सर्जन, एनेस्थीसिया विशेषज्ञ और क्रिटिकल केयर यूनिट की टीम ने सटीक सर्जिकल प्लानिंग और आधुनिक मॉनिटरिंग सिस्टम के जरिए इस ऑपरेशन को सफल बनाया।

Advt

किफायती दरों पर उन्नत इलाज

अस्पताल के संचालक डॉ. प्रिंस जैन (MD Medicine) के नेतृत्व में एमजेएम हॉस्पिटल में आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। अस्पताल प्रबंधन का कहना है कि यहाँ जटिल सर्जरी से लेकर सभी प्रकार की जाँचें शहर में सबसे किफायती दरों पर उपलब्ध हैं। ऑपरेशन के बाद मरीज की स्थिति अब पूरी तरह स्थिर है और वह तेजी से रिकवरी कर रही है।

अपनी ‘पेशेंट-फर्स्ट’ अप्रोच और क्लिनिकल एक्सीलेंस के कारण एमजेएम हॉस्पिटल आज कोरबा और आसपास के क्षेत्रों में उन्नत स्वास्थ्य सेवाओं का एक प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है।


।।।

Leave a Comment

latest news