Latest News
रायपुर में बड़ा एक्शन: बिहार का ₹25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार, स्टील फैक्ट्री में छिपा था पहचान बदलकर! BJP नेत्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पति को बंदूक देने जाते समय चली गोली कोरबा : ASI के बेटे को गाड़ी से कुचला, पत्रकार को किडनैप कर मरणासन्न छोड़ा, लूटपाट और फायरिंग , पुलिस के हाथ लगे कुछ पुख्ता सुराग छत्तीसगढ़ के ‘रन-मशीन’ आयुष पांडे की टीम इंडिया ‘A’ में एंट्री; श्रीलंका में मचाएंगे धमाल! छत्तीसगढ़ के क्रिकेट इतिहास में स्वर्णिम अध्याय!  कोरबा में भाजपा ने शुरू किया महाभियान: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ से वृक्षारोपण की भव्य शुरुआत चोर समझकर ग्रामीणों ने छत्तीसगढ़ पुलिस को पीटा: सिविल ड्रेस में दबिश देने गई थी टीम, एक जवान गंभीर रूप से घायल
Home » कोरबा » कोरबा: बांगो में चोरों का तांडव; तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी और जेवर पार, पेट भर खाना भी खाया

कोरबा: बांगो में चोरों का तांडव; तीन घरों में सेंधमारी कर नकदी और जेवर पार, पेट भर खाना भी खाया

Share:

कोरबा (छत्तीसगढ़): जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ऐतमानगर में बीती रात अज्ञात चोरों ने जमकर उत्पात मचाया। बाजार मोहल्ला (बैरियर के पास) स्थित तीन अलग-अलग घरों को निशाना बनाते हुए चोरों ने नकदी, सोने-चांदी के जेवरात और कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है और पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Advt

नगदी व गहने चोरी, सोता रहा परिवार

चोरों ने सबसे बड़ी वारदात अनीता नायर के घर को अंजाम दिया। पीड़ित महिला के अनुसार, चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर आवास निर्माण के लिए रखे 30 हजार रुपये नकद, पीतल के बर्तन, सोने-चांदी के गहने और बैंक पासबुक चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने तेंदुकोनिया के घर से 4500 रुपये और दिल्हारण के घर से 800 रुपये नकद पार कर दिए।

अजीबोगरीब हरकत: चोरी के बाद घर में ही खाया खाना

हैरानी की बात यह रही कि चोरों में पुलिस का रत्ती भर भी खौफ नहीं दिखा। चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने रसोई में रखा बचा हुआ खाना आराम से खाया और बर्तन कुछ दूरी पर फेंक कर फरार हो गए। जब तक परिवार की नींद खुली, तब तक चोर अपना काम कर चुके थे।

पुलिस की गश्त पर सवाल

इस बड़ी चोरी के बाद स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और दहशत है। ग्रामीणों का कहना है कि:

  • पुलिस की रात्रि गश्त प्रभावी नहीं है।

  • चोर बेखौफ होकर रिहायशी इलाकों में वारदातों को अंजाम दे रहे हैं।

  • ग्रामीणों ने मांग की है कि आरोपियों की जल्द शिनाख्त कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए और रात्रि गश्त बढ़ाई जाए।

वर्तमान स्थिति: बांगो पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और संदेहियों की तलाश के साथ जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Leave a Comment

latest news