Latest News
INDIA Bloc Meeting: दिल्ली में विपक्षी दिग्गजों का महामंथन, लेकिन AAP और DMK ने बनाई दूरी; सोमनाथ भारती ने कांग्रेस पर बोला तीखा हमला देश में शिक्षा का ‘बाजारीकरण’? 10 साल में बंद हुए 94,000 सरकारी स्कूल, प्राइवेट का बढ़ा ग्राफ; नीति आयोग की रिपोर्ट में चौंकाने वाला खुलासा शिव नगर रूमगरा में भव्य सम्मान समारोह: मुख्य अतिथि नरेंद्र देवांगन ने कहा— ‘सेवा, संगठन और संस्कारों से ही होगी समाज की उन्नति’ ‘पुष्पा’ का द एंड! नेपाल बॉर्डर से धरा गया TMC का ‘दबंग’ जहांगीर खान, शुभेंदु के खौफ से छोड़ा था मैदान मुंबई एयरपोर्ट पर DRI का बड़ा एक्शन: ‘ऑपरेशन गोल्डन नेक्सस’ में 5 करोड़ का सोना ज़ब्त, इंटरनेशनल सिंडिकेट के 7 सदस्य गिरफ्तार साय कैबिनेट की महाबैठक कल: 5 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकती है कैशलेस इलाज की ‘महा-सौगात’!
Home » Uncategorized » ‘सब खाते हैं, बस दिमाग नहीं खाते’: झाड़ग्राम में जब अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम मोदी

‘सब खाते हैं, बस दिमाग नहीं खाते’: झाड़ग्राम में जब अचानक झालमुड़ी की दुकान पर रुके पीएम मोदी

Share:


झाड़ग्राम, पश्चिम बंगाल पश्चिम बंगाल में चुनाव प्रचार के दौरान रविवार को एक दिलचस्प नजारा देखने को मिला, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का काफिला अचानक झाड़ग्राम में सड़क किनारे एक ‘झालमुड़ी’ की दुकान पर रुक गया। पीएम मोदी को अपने बीच पाकर न सिर्फ दुकानदार विक्रम साह दंग रह गए, बल्कि वहां मौजूद लोगों का उत्साह भी सातवें आसमान पर पहुंच गया।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

Advt

 

मजाकिया अंदाज और सहज बातचीत

दुकान पर रुकते ही पीएम मोदी ने बड़े ही सहज भाव से दुकानदार से कहा, “भाई, हमें अपना झालमुड़ी खिलाओ।” जब उन्होंने कीमत पूछी, तो विक्रम ने बताया कि झालमुड़ी 10 और 20 रुपये की है। पीएम ने तुरंत 10 रुपये वाली झालमुड़ी बनाने को कहा।आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज।

बातचीत के दौरान जब विक्रम ने पूछा कि क्या वे प्याज खाते हैं, तो पीएम मोदी ने चुटकी लेते हुए मजाकिया अंदाज में कहा:

“हां भाई, सब खाते हैं, बस किसी का दिमाग नहीं खाते!”

पीएम की इस हाजिरजवाबी को सुनकर वहां मौजूद सभी लोग ठहाके लगाकर हंस पड़े।

दुकानदार का संकोच और पीएम की जिद

झालमुड़ी लेने के बाद जब पीएम मोदी ने अपनी जेब से 10 रुपये निकालकर दुकानदार को देने चाहे, तो विक्रम साह ने सम्मानवश पैसे लेने से मना कर दिया। (आप पढ़ रहे हैं द खटिया खड़ी न्यूज) हालांकि, पीएम मोदी ने अनुशासन और सादगी का परिचय देते हुए कहा, “नहीं भाई, ऐसे नहीं चलेगा,” और जिद करके पैसे दिए।

बच्चों के साथ बांटी खुशियां

पीएम मोदी ने सिर्फ खुद ही झालमुड़ी नहीं खाई, बल्कि वहां मौजूद छोटे बच्चों को भी अपने हाथों से झालमुड़ी खिलाई। इस दौरान स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और पूरा इलाका ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंज उठा। प्रधानमंत्री का यह सादगी भरा अंदाज सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर रहा है।


Leave a Comment