Latest News
कोरबा की रेल समस्याओं को लेकर कलेक्टर से मिली विकास समिति: 7 से 17 जून से प्रस्तावित ट्रेन रद्दीकरण के विरोध में DRM के साथ बैठक की मांग 🚨 मोबाइल पर गूंजी चेतावनी: क्या है सरकार का नया ‘इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम’? छत्तीसगढ़: कोरबा में कुदरत का कहर, आंधी-तूफान के बीच पेड़ की डाल गिरने से तीन मासूमों की दर्दनाक मौत पश्चिमी विक्षोभ का तांडव: आंधी-तूफान और बिजली गिरने से 31 की मौत, 500 तोतों ने भी गंवाई जान छत्तीसगढ़ में मौसम का तांडव: अगले 3 घंटे भारी, कोरबा और रायगढ़ समेत 4 जिलों में भीषण आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली का हाई अलर्ट! सोनारपुर में भारी बवाल: टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला, फटी कमीज और पुलिस हेलमेट में बचाई जान, लगे ‘चोर-चोर’ के नारे!
Home » राजनीति » कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मनाएंगे जन्मदिन: कोरबा को देंगे 50.54 लाख के वेंडिंग जोन की सौगात

कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन मनाएंगे जन्मदिन: कोरबा को देंगे 50.54 लाख के वेंडिंग जोन की सौगात

Share:

कोरबा 11 अप्रैल : छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री और कोरबा विधायक  लखन लाल देवांगन 12 अप्रैल, रविवार को अपना जन्मदिन हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे। इस अवसर पर वे शहर के छोटे व्यवसायियों को एक बड़ी सौगात देने जा रहे हैं। दोपहर 3 बजे बुधवारी बाजार के समीप ठेले-गुमटी व्यवसायियों के बीच पहुंचकर वे अपना जन्मदिन मनाएंगे और ₹50.54 लाख की लागत से निर्मित नवीन वेंडिंग जोन का लोकार्पण करेंगे।

Advt

जारी प्रोटोकॉल के अनुसार, मंत्री देवांगन के जन्मदिन का पूरा कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा:

  • प्रातः 10:00 – 12:00 बजे: चारपारा कोहड़िया स्थित निवास पर आमजनों से भेंट-मुलाकात।

  • दोपहर 12:30 बजे: टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में कोरबा मंडल द्वारा आयोजित जन्मोत्सव।

  • दोपहर 1:00 बजे: माँ सर्वमंगला मंदिर में पूजा-अर्चना, भंडारा एवं सर्वमंगला मंडल के कार्यक्रम में सहभागिता।

  • दोपहर 2:00 बजे: प्रेस क्लब कोरबा द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत।

  • दोपहर 3:00 बजे: बुधवारी बाजार में वेंडिंग जोन का लोकार्पण एवं व्यवसायियों के संग जन्मोत्सव।

  • शाम 4:00 बजे: एनटीपीसी गेट स्थित हनुमान मंदिर में भंडारा एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम।

  • शाम 4:45 बजे: बालको नगर सेक्टर-5 हनुमान मंदिर के पास आयोजित कार्यक्रम में उपस्थिति।

  • शाम 5:30 बजे: अशोक वाटिका में ‘सखी सहेली महिला समूह’ द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।

  • शाम 6:30 बजे: टीपी नगर चौक पर भाजपा युवा मोर्चा और कोरबा-कोसाबाड़ी मंडल द्वारा अभिनंदन समारोह।

  • शाम 7:15 बजे: अग्रोहा मार्ग (कोतवाली के पीछे) मां मनोकामना दुर्गा समिति द्वारा आयोजित तुलादान एवं जन्मोत्सव कार्यक्रम।

  • Advt

इस विशेष दिन पर मंत्री श्री देवांगन विभिन्न सामाजिक और धार्मिक आयोजनों के माध्यम से कार्यकर्ताओं और जनता के बीच उपस्थित रहेंगे।

।।।

Leave a Comment

latest news